फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber attack in Uttarakhand Police CCTNS One day data lost in cyber attack Read All Updates in hindi

Uttarakhand News: साइबर हमले में पुलिस सीसीटीएनएस का एक दिन का डाटा गायब, तलाश में जुटी एजेंसियां

Wed, 09 Oct 2024 04:10 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Oct 2024 04:10 PM IST
सार

उत्तराखंड में साइबर अटैक हुआ, उस वक्त डिजास्टर रिकवरी की जिम्मेदारी संभाल रहा आईटीआई लिमिटेड सीसीटीएनएस के डाटा का बैकअप ले रहा था। अचानक सीसीटीएनएस पर साइबर हमले की जानकारी मिली तो बैकअप का काम अटक गया।

विज्ञापन
Cyber attack in Uttarakhand Police CCTNS One day data lost in cyber attack Read All Updates in hindi
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

साइबर हमले में उत्तराखंड पुलिस के क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) का एक दिन का डाटा गायब हो गया है। अब तक केवल इसमें से एफआईआर का डाटा ही रिकवर हो पाया है।

विज्ञापन

बाकी की तलाश में एजेंसियां जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, जब प्रदेश में साइबर अटैक हुआ, उस वक्त डिजास्टर रिकवरी की जिम्मेदारी संभाल रहा आईटीआई लिमिटेड सीसीटीएनएस के डाटा का बैकअप ले रहा था। अचानक सीसीटीएनएस पर साइबर हमले की जानकारी मिली तो बैकअप का काम अटक गया।

विज्ञापन

आईटीडीए ने पूरा बैकअप लेने के बाद सीसीटीएनएस चला दिया, लेकिन एक अक्तूबर का डाटा सिरदर्द बना हुआ है। बताया जा रहा कि एक अक्तूबर का एफआईआर, चार्जशीट सहित समेत पूरा डाटा गायब हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mussoorie: बर्तन में थूक कर चाय पिला रहे दो युवक, घिनौनी हरकत से लोगों में उबाल, दून में भी सामने आया ये मामला

इसमें से अभी तक केवल एफआईआर का डाटा बैकअप मिल पाया है। बाकी के लिए सभी एजेंसियां जुटी हुई हैं। सचिव आईटी नितेश झा का कहना है कि अभी बैकअप की प्रक्रिया जारी है। एफआईआर का बैकअप मिल चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed