फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Culture of the country and the world will be seen in Grafest

Dehradun News: ग्राफेस्ट में दिखेगी देश-दुनिया की संस्कृति

Fri, 02 May 2025 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Culture of the country and the world will be seen in Grafest
Iग्राफिक एरा का वार्षिक समारोह ग्राफेस्ट-25 का बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय इस कार्यक्रम में देश-दुनिया की संस्कृति देखने को मिलेगी। वहीं, इस मौके पर युवा संसद में छात्र-छात्राएं युवा सांसदों की भूमिका निभाते हुए नजर आए। इसके अलावा हैकेथॉन, ब्रिज डिजाइनिंग, क्विज, रिवर्स शार्कटैंक, कुकिंग, ओरीगैमी, पेट्री प्लेट आर्ट, वैलोरैंट जैसी रोमांचक प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा, इस बार का ग्राफेस्ट छात्र-छात्राओं पर केंद्रित रखा गया है। चार दिवसीय कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए रोचक तकनीकी व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिससे वह मनोरंजन के साथ कुछ नया सीखकर अपने कौशल को बढ़ा सकें। बताया, इस साल कार्यक्रम में 29 देशों के पांच हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इसमें देश- विदेश से आने वाले प्रतिभागियों को नए अनुभवों के साथ ही अच्छे संबंध बनाने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष विजेताओं को 51 लाख के नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed