फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CSC robbery case: The robbery was carried out in 50 seconds

Dehradun News: 50 सेकेंड में दिया लूट को अंजाम, अभी तक बदमाशों को तलाश रही पुलिस

Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
CSC robbery case: The robbery was carried out in 50 seconds

विज्ञापन

होली से तीन दिन पहले रायपुर क्षेत्र में जनसेवा केंद्र में हुई लूट के आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बीच जन सेवा केंद्र की घटना के दौरान की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि किस तरह से तीन बदमाशों ने महज 50 सेकेंड में संचालक को हथियारों के बल पर लूटा। संचालक काउंटर के ऊपर से उतरते हुए बदमाशों के पीछे भागे लेकिन बदमाश वहां से भाग निकले। इस बीच बदमाशों ने अपने स्कूटर से उन्हें टक्कर मारकर गिरा भी दिया।

बता दें गत 11 मार्च को जैन प्लॉट के पास एक जन सेवा केंद्र में संचालक से दो लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने कई टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन अब तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वहां पर लूट से चंद मिनट पहले एक महिला अपने किसी काम से वहां पहुंची थी। इसके तत्काल बाद करीब 3.57 बजे एक युवक बिना मास्क लगाए वहां पहुंचा और अपना मोबाइल संचालक अरुण पाल को दिखाने लगा। लेकिन, उस वक्त अरुण पाल अपने लैपटॉप में कुछ वीडियो देख रहे थे। इसी बीच दो बदमाश मास्क लगाए वहां पहुंचे और उन्हें बंदूक दिखाकर डराने लगे।
विज्ञापन


चंद सेकेंड बाद ही पहले पहुंचा बदमाश शटर बंद करने लगा। कुछ देर में ही दोनों बदमाशों में से एक सीएससी के काउंटर से कूदते हुए गल्ले तक पहुंचा और उसमें रखे रुपये उठा लिए। संचालक अरुण पाल ने अपनी कुर्सी बदमाशों की तरफ फेंकी और काउंटर के पार कूदकर बदमाशों के पीछे भागे। लेकिन, शटर आधा बंद था। दोनों बदमाश उसके नीचे से निकल गए। लेकिन, संचालक वहीं शटर के पास बाहर निकलकर गिर पड़े। इतने में बदमाश वहां से स्कूटर से भाग निकले। अरुण पाल ने उनका पीछा किया लेकिन रास्ते में बदमाश उन्हें टक्कर मारकर भाग निकले। इस पूरे घटनाक्रम में केवल 50 सेकेंड का वक्त लगा। एसएसपी अजय सिंह बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed