फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crowd gathered in the Maun fair

Dehradun News: जात्रा मौण मेले में उमड़ी भीड़, लोकगीतों पर थिरके लोग

Sat, 14 Jun 2025 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the Maun fair

विज्ञापन
कुथनोई नदी के किनारे स्थित सरोका स्थान पर 13 साल बाद जात्रा मौण मेला लगा। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार, पशुधन व फसलों की रक्षा और समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं कीं। मेला स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया गया।




शुक्रवार को बनगांव खत के रावना, पाटी, बुरांस्वा, मेहरावना, टुंगरौली, कूल्हा, बिसोऊ, घणता, डेरियो और कोटुवा गांव के ग्रामीण ढोल-दमाऊं, रणसिंहा आदि वाद्य यंत्र बजाते हुए कुथनोई नदी के किनारे पहुंचे। यहां पशुओं के देवता भौरिया देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में हारुल, जंगबाजी, रासौ नृत्य किया। कार्यक्रम दिनभर चला। इस अवसर पर बनगांव खत के सदर स्याणा अतर सिंह तोमर, खाग स्याणा अजब सिंह चौहान, कुंवर सिंह, मिल्की राम जोशी, सूरत सिंह, सरदार सिंह, संजय जोशी, टीकाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed