न आंखो से नगरवासियों ने वरिष्ठ चिकित्सक को दी अंतिम विदाई, बाजार रहे बंद
सार
अंतिम यात्रा के दौरान नगर के बाजार भी बंद रहे।नगर के जाने माने चिकित्सक डॉ. हंसराज अरोड़ा का सोमवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बाजार में भारी संख्या में मौजूद उनके मरीज, नगरवासी, हिमाचल व जौनसार बावर के दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों की आंखों में आंसू आ गए। मेन बाजार से होते हुए अंतिम यात्रा पहाड़ी गली से भीमावाला स्थित शांतिधाम पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।जनप्रतिनिधियों ने कहा, क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति डॉ. हंसराज अरोड़ा की मृत्यु को जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया।
विज्ञापन