फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crowd gathered in the last journey of state agitator Sushila Baluni

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी की अंतिम यात्रा में उमड़़ा जनसमूह

Thu, 11 May 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the last journey of state agitator Sushila Baluni
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशील बलूनी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार रात से ही डोभालवाला स्थित उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया था। सुबह भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम मंत्री, विधायकों, आंदोलनकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए कचहरी स्थित शहीद स्थल पर लाया गया। वहां जिला प्रशासन और पुलिस ने सलामी दी। शहीद स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया गया। जहां जिला प्रशासन की टीम के साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

हरिद्वार में उनके तीनों पुत्रों विनय, संजय और विजय बलूनी ने उन्हें मुखाग्नि दी। डोभालवाला स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, हीरा सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
नेताजी संघर्ष समिति के प्रभात डंडरिया, आरिफ वारसी, कांग्रेस के लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, माता वैष्णो देवी गुफा के आचार्य विपिन जोशी, अखिल भारतीय गढ़वाल सभा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित विभिन्न संगठनों, पार्टियों ने सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed