फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crowd gathered in Kisan Samman Nidhi special camp

Dehradun News: किसान सम्मान निधि विशेष शिविर में जुटी भीड़

Thu, 12 Dec 2024 10:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Kisan Samman Nidhi special camp
- समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
विज्ञापन

- 90 कृषकों की समस्याओं का मौके पर किया गया निस्तारण

फोटो...

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित किए गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि शिविर में क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में पहुंचे। किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें से 90 किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
बुधवार को विकासखंड मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 191 किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिनमें से 90 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था की गई। शिविर में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी कृषकों की इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी की गई। इसके अतिरिक्त ऐसे लाभार्थी कृषकों के खाते पोस्ट ऑफिस में खुलवाए गए जिनके बैंकों में खाते नहीं थे। शिविर में अधिकांश शिकायतें किसान सम्मान निधि खातों में न पहुंचने संबंधित आईं।
विज्ञापन

कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कालसी अभिलाषा भट्ट ने बताया कि जिन लाभार्थी कृषकों को विभिन्न कारणों से किसान सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है ऐसे कृषकों के दस्तावेज प्राप्त कर लिए गए हैं। उनकी समस्याओं का समाधान निश्चित समयावधि के भीतर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषकों के भूमि संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन भी राजस्व विभाग के उपनिरीक्षकों से मौके पर ही करवा लिया गया है। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी मनोज कुमार, मित्ती लाल, नीरज कुमार, राजस्व निरीक्षक मोतीलाल जिनाटा, राजेंद्र लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed