फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crore for buy machine but not for maintenance.

मशीन खरीदने को करोड़ों, मरम्मत को सौ भी नहीं

Thu, 18 Aug 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Aug 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
crore for buy machine but not for maintenance.
दून अस्पताल - फोटो : file photo

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और टीचिंग अस्पताल में एक ओर जहां नई मशीनों को खरीदने पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनकी मरम्मत के लिए मात्र कुछ सौ रुपये तक नहीं लगाए जा रहे हैं। इसके चलते तमाम मशीनें और उपकरण खराब पड़े हुए हैं।

विज्ञापन


स्वीकृति मिलने के बाद से मेडिकल कॉलेज और टीचिंग अस्पताल में करोड़ों रुपये की खरीद हो रही है। इस खरीद पर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि नियमों को दरकिनार कर चहेतों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


आलम यह है कि अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से ऐसी ओटी टेबल और एनेस्थिसिया मशीनें खरीदी गई, जो पैकिंग खोलने के बाद से खराब पड़ी हुई है। इसके चलते अस्पताल में इनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। खास बात है कि अस्पताल प्रबंधन मशीनें और उपकरण खरीदने पर तो करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है लेकिन उनकी एनुअल मेंटनेंस कांट्रेक्ट (एएमसी) पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एएमसी
एनुअल मेंटनेंस कांट्रेक्ट (एएमसी) एक तरह से बीमा या वारंटी है। एएमएसी के तौर पर विभाग हर वर्ष कुछ धनराशि जमा कराता है। इसके बाद एक निश्चित समय तक मशीन या उपकरण में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उसकी मरम्मत मुफ्त की जाती है। 

50 लाख की धनराशि
टीचिंग अस्पताल में मशीनों व उपकरणों की एएमसी के लिए मेडिकल कॉलेज को 50 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। हालांकि यह धनराशि जस की तस पड़ी हुई है। आलम यह है कि अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, डायलिसिस, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, लिफ्ट, इंटरकॉम किसी की भी एएमसी नहीं हुई है। 


अपनी जेब से कर रहे खर्च
एएमसी और मरम्मत मद में बजट न होने के चलते अस्पताल की तमाम मशीनों की मरम्मत के लिए धनराशि नहीं मिल पा रही है। चिकित्साधीक्षक डा. केके टम्टा अपनी जेब से मशीनों की मरम्मत पर पैसा खर्च कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने अपनी जेब से पैसे खर्च कर पानी की मोटर ठीक कराई। इससे पहले भी वह करीब डेढ़ लाख रुपये अपनी जेब से विभिन्न व्यवस्थाओं पर खर्च कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed