फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crop based center of excellence will be built in Uttarakhand Soon

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में बनेंगे फसल आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Sun, 18 Oct 2020 12:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Oct 2020 12:10 PM IST
सार

  • केंद्र को भेजे जाएंगे चार एक्सीलेंसी सेंटर खोलने के प्रस्ताव
  • सेब, मसाला, अखरोट व सब्जी के बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी

विज्ञापन
Crop based center of excellence will be built in Uttarakhand Soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उच्च गुणवत्ता के उत्पाद, प्रोसेसिंग समेत तमाम सुविधाओं के लिए उत्तराखंड में सेब, मसाला, अखरोट व सब्जी फसलों पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र को चार सेंटर बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। जबकि प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में ऑर्गेनिक फार्मिंग का बनना भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


उद्यान विभाग के माध्यम से चार नए सेंटरों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिनमें किसानों के उत्पादों की गुणवत्ता के लिए हर तरह की सुविधाएं होंगी और प्रोसेसिंग के जरिये उनके उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकेगी। जिसके बाद किसानों को उचित दाम मिल सकेंगे। इन्हीं सेंटरों के माध्यम से किसानों के उत्पादों को बाहरी क्षेत्रों में निर्यात भी किया जाएगा। साथ ही किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि सेंटरों के लिए उद्यान विभाग को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर केंद्र को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र की ओर से एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेंटर के लिए 10 करोड़ की वित्तीय सहायता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश का पहला आर्गेनिक फार्मिंग का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस नरेंद्र नगर में स्थापित किया जा रहा है। जिसमें पांच करोड़ की लागत से भवन का निर्माण हो रहा है। इस सेंटर में आर्गेनिक उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग के लिए आधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed