फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crisp notes Demand increased during wedding season no crisp notes in the bank Dehradun Uttarakhand News

Uttarakhand: शादियों के सीजन में करारे नोटों की बढ़ी मांग, बैंक में भी नहीं मिल रहे, अब करनी पड़ रही जेब ढीली

Tue, 03 Dec 2024 03:00 PM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Dec 2024 03:00 PM IST
सार

शादियों से कुछ दिनों पहले ही लोग नए नोटों की गड्डी की मांग करने लगते हैं। इस समय सहालग चल रहा है तो ऐसे में नए नोटों की मांग खूब हो रही है, लेकिन बैंकों में नए नोट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Crisp notes Demand increased during wedding season no crisp notes in the bank Dehradun Uttarakhand News
करारे नोट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

शादियों के सीजन में करारे नोटों की मांग बढ़ गई है। इन नोटों को लेने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। बाजार में दुकानों पर करारे नोटों की गड्डी 40 प्रतिशत अधिक कीमत में बेची जा रही है। बैंक शाखाओं में छोटे नोटों की गड्डी कहीं तो मिल नहीं रही और जहां है भी वह करारे नहीं हैं। शादियों में नए नोटों की गड्डी की मांग काफी रहती है।

विज्ञापन


इनका प्रयोग मिलाई के साथ ही अन्य आयोजनों में किया जाता है। शादियों से कुछ दिनों पहले ही लोग नए नोटों की गड्डी की मांग करने लगते हैं। इस समय सहालग चल रहा है तो ऐसे में नए नोटों की मांग खूब हो रही है, लेकिन बैंकों में नए नोट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दून में पलटन बाजार, झंडा बाजार सहित विभिन्न बाजारों में पूजा सामग्री सहित अन्य दुकानों पर नोटों की गड्डी भी मिल रही है। बाजार में 10 रुपये की 100 नोट की गड्डी 1450 रुपये में बेची जा रही है। वहीं 20 रुपये की 100 नोट की गड्डी 2450 रुपये में बेची जा रही है। इसके अलावा 50 रुपये की 100 नोट की गड्डी 5400 रुपये और 100 रुपये की गड्डी दस हजार 200 रुपये में बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंकों में नहीं है तो बाजार में कैसे आसानी से मिल रही गड्डी
बैंक कर्मचारी लोगों को नए नोट ना होने का हवाला देकर मना कर रहे है, बाजार में नए नोटों की गड्डी आसानी से मिल रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि जब बैंक में नए नोट की गड्डी नहीं है तो बाजार में दुकानों में ये कहां से पहुंच रही है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मस्जिद पक्ष ने जताई दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की आशंका, हाईकोर्ट में उठाएंगे महापंचायत का मामला

दिवाली से पहले नए नोटों की गड्डियां आईं थीं। किन कारणों से नए नोट नहीं मिल रहे है ये दिखवाया जाएगा। अब दिसंबर में नए नोट की गड्डियां आएगी। यदि बैंक में नए नोट हैं तो कोई भी जाकर नए नोट ले सकता है। -संजय भाटिया, एलडीएम (अग्रणी जिला प्रबंधक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed