फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi mosque dispute mosque side expressed apprehension of tampering with documents read All Updates

Uttarkashi: मस्जिद पक्ष ने जताई दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की आशंका, हाईकोर्ट में उठाएंगे महापंचायत का मामला

Tue, 03 Dec 2024 12:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Dec 2024 12:36 PM IST
सार

उत्तकाशी में मस्जिद विवाद मामले में मस्जिद पक्ष ने दस्तावेजों के साथ हेराफेरी की आशंका जताई है। साथ ही महापंचायत की अनुमति दिए जाने के मामले को हाईकोर्ट में उठाने की बात कही।

विज्ञापन
Uttarkashi mosque dispute mosque side expressed apprehension of tampering with documents read All Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मस्जिद विवाद मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली अल्पसंख्यक सेवा समिति ने कहा प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय विधायक भी खुलकर महापंचायत के मंच पर आए हैं। ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं उनके मस्जिद से जुड़े दस्तावेजों के साथ हेराफेरी न हो जाए।

विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष इश्तियाक अहमद ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को पूरे दस्तावेजों की छाया प्रतियां सौंपी। अब प्रशासन दबाव में दस्तावेजों पर भी कूटरचित होने का शक जता रहा है। एसडीएम भी मस्जिद को विवादित स्थल बता चुके हैं तो उनके दस्तावेजों के साथ हेराफेरी संभव है।

विज्ञापन


हालांकि सभी दस्तावेजों की तीन-तीन प्रतिलिपि निकालकर प्रशासन, हाईकोर्ट में भी दी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मस्जिद मामले की जांच स्थानीय प्रशासन की जगह बाहरी एजेंसी से कराने की मांग की। कहा कि महापंचायत को अनुमति देने का मामला हाईकोर्ट में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: धामों की धारण क्षमता पता लगाने के लिए अध्ययन शुरू, डब्ल्यूआईआई को सौंपी गई जिम्मेदारी

जब इनके पास दस्तावेजों की सत्य प्रतिलिपियां हैं तो दस्तावेजों के साथ हेराफेरी कैसे हो जाएगी। रिकॉर्ड रूम में कोई दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करेगा तो फौजदारी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -मुकेश चंद रमोला, एसडीएम भटवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed