{"_id":"d29f94484d4adb8e5e5bd566bc339840","slug":"yudhveer-murder-mystery-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्घवीर हत्याकांडः दलाली के खेल का मोहरा है सुधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युद्घवीर हत्याकांडः दलाली के खेल का मोहरा है सुधा
मनमीत रावत
Updated Thu, 15 Aug 2013 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल और इंजीनियरिंग कालेजों में दलाली के खेल में उत्तराखंड से लेकर पश्चिमी यूपी और हरियाणा तक पूरा सिंडीकेट काम कर रहा है। कालेजों में दाखिले के इस बैक डोर मार्केट में दलालों की पूरी चेन इन राज्यों में काम कर रही है। सुधा पटवाल इस चेन की छोटी कड़ी है। माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर जांच की जाए, तो कई सफेदपोश इस खेल में सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़े, युद्घवीर मर्डर मिस्ट्रीः कहीं उलझ न जाए 'पुलिस'
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि एडमीशन के खेल में शामिल दलाल एक-दूसरे से लगातार संपर्क में रहते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेजों में वे दो से तीन साल तक की सीटों की बुकिंग पहले ही करा लेते हैं। इसके बाद कमीशन लेकर सीटें एक-दूसरे को बेच दी जाती हैं। सिंडीकेट मजबूत हो, इसके लिए दलालों को कालेजों में मजबूत दखल बनानी होती है। इस काम में वे लोग जल्दी कामयाब हो जाते हैं, जिनके साथ सियासी रसूख भी जुड़ा हो। सुधा भी नेताओं के नाम का सहारा लेकर ही कामयाब हुई थी।
विज्ञापन
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पुलिस एडमीशन में दलाली के इस नेक्सस को तोड़ेगी। बताया कि मामले में कई और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी जांच की जा रही है।
खुलेंगी पुरानी फाइलें
हत्या की जांच के साथ ही पुलिस सुधा के पुराने कारनामों की भी फाइल खोलने जा रही है। बताया जा रहा है कि सुधा के खिलाफ हापुड़, मेरठ और दून के बसंत विहार थाने में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। कई लोगों से सुधा ने बड़ी रकम ली थी, जिसे वह लौटा नहीं रही है।
इन लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी के मुताबिक पुलिस जांच में पता चला है कि सुधा ने अपनी एक रिश्तेदार को भी दाखिलों में कमीशन के इस धंधे से जोड़ा था। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही उससे भी पूछताछ की जाएगी।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें