फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth murder for stop illegal mining in haridwar

अवैध खनन को लेकर युवक ने टोका, तो दी इनती बुरी मौत देखकर पुलिस भी सहमी

Thu, 12 Oct 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 12 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
youth murder for stop illegal mining in haridwar
demo pic

खनन को लेकर एक लड़ने ने टोका तो दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद खनन कर रहे लोगों ने उसे इतनी बुरी मौत कि शव देखकर पुलिस भी सहम गई। विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक के शव को बाण गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात को करीब नौ बजे रानी माजरा निवासी अंकुल (26) पुत्र यशपाल और प्रमोद पुत्र अतर सिंह अपनी भैसा बुग्गी लेकर रानी माजरा क्षेत्र में बाण गंगा में खनन सामग्री निकालने के लिए गए थे। वहां दो लोग पहले से ही खनन सामग्री निकाल रहे थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अंकुल का साथी प्रमोद किसी तरह वहां से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने अंकुल पर लाठी डंडों से हमला बोल  दिया। अंकुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के शव को बाण गंगा में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

youth murder for stop illegal mining in haridwar
demo pic

घटना का पता तब चला, जब अंकुल सुबह गांव में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर बसपा नेता मुकर्रम अंसारी के नेतृत्व में फेरूपुर चौकी का घेराव किया। इसी बीच अंकुल का साथी प्रमोद भी वहां पहुंच गया।

प्रमोद ने रात का पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। पुलिस टीम ने बाण गंगा में सर्च अभियान चलाया। दोपहर बाद बाण गंगा से अंकुल का शव बरामद कर लिया गया है। शव पर लाठी डंडों के निशान थे।

पुलिस ने अंकुल के साथ मारपीट करने वालों को हिरासत में लिया है। मामले में गांव के ही दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। उधर, प्रमोद ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कई लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि मृतक अंकुल के शव पर चोट के निशान है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।       
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed