{"_id":"5ad199a94f1c1b64098b46e2","slug":"youth-cut-his-uncle-head-in-bageshwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भतीजे के चढ़ा ऐसा गुस्सा कि लाख समझाने के बाद भी सरेआम काट दी चाचा की गर्दन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे के चढ़ा ऐसा गुस्सा कि लाख समझाने के बाद भी सरेआम काट दी चाचा की गर्दन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
murder in bagehswar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पंद्रहपाली गांव में आपसी विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की बड़ियाठ (धारदार हथियार) से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बालीघाट के समीप स्थित पंद्रहपाली गांव निवासी गणेश जोशी (55) का अपने भतीजे गिरीश जोशी (32) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।
विज्ञापन
इसी बीच गुस्से में आपा खोया गिरीश जोशी घर के भीतर से बड़ियाठ उठा लाया और अपने चाचा की गर्दन काट दी।
हत्यारोपी भतीजा बेरोजगार है
jailed
गर्दन कटने से गणेश जोशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच बचाव में आई गणेश जोशी की पत्नी भी घायल हो गई।
आंखों के सामने कत्ल की घटना से आसपास मौजूद लोग सहम गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
उसे पकड़कर कोतवाली लाया गया। हत्यारोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गणेश जोशी पंडिताई का काम करते थे जबकि हत्यारोपी भतीजा बेरोजगार है।