फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wrestling National player tried to sex crime with his junior

शर्मनाक! अपने जूनियर संग कुकर्म की कोशिश कर रहा था नेशनल कुश्ती प्लेयर, इस तरह हुआ खुलासा

Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 07:01 AM IST
विज्ञापन
Wrestling National player tried to sex crime with his junior
boy

उत्तराखंड के काशीपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कुश्ती के सीनियर नेशनल खिलाड़ी ने जूनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ कुकर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन


घटना का पता चलने पर पीड़ित खिलाड़ी के पिता ने कोतवाली में आरोपी खिलाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली में एसएसबी में तैनात है।
विज्ञापन


रविवार को गोर्वधनपुरी गलता गेट जयपुर (राजस्थान) से आए एक व्यक्ति ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल चंचल शर्मा को तहरीर सौंपी। तहरीर में कहा गया है कि उनका 13 वर्षीय बेटा काशीपुर स्थित साई सेंटर में ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Wrestling National player tried to sex crime with his junior
arresting

16 फरवरी की देर रात उनके बेटे ने उन्हें फोन पर बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे सेंटर में कुश्ती की ट्रेनिंग लेने आया एक सीनियर कुश्ती खिलाड़ी उसे बुलाकर स्टेडियम में स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में ले गया। उसने शराब पी रखी थी। हॉल में ले जाने के बाद वह उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। इस बीच मौका पाकर जूनियर खिलाड़ी वहां से भाग निकला।

इधर, इस शर्मनाक घटना का पता चलते ही साई सेंटर में खलबली मच गई। सेंटर के अधिकारी कोतवाली पहुंच गए और पीड़ित खिलाड़ी के पिता को कार्रवाई नहीं कराने के लिए मनाने का भी प्रयास किया, हालांकि वह माने नहीं। पुलिस ने बागपत (यूपी) निवासी आरोपी कुश्ती खिलाड़ी मोहित कुंडू के खिलाफ धारा 377/511 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी कुश्ती खिलाड़ी ट्रेनिंग लेने आया हुआ था। वर्तमान में वह एसएसबी दिल्ली में तैनात है। पीड़ित खिलाड़ी के पिता की तहरीर पर आरोपी खिलाड़ी मोहित कुंडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित खिलाड़ी का मेडिकल कराया गया है। खिलाड़ी की काउंसलिंग के लिए उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास भेजा जाएगा।
-चंचल शर्मा, कोतवाल, काशीपुर।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed