फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   women murdered and dead body burnt.

महिला की हत्या कर घर में जला दी लाश, कमरे और किचन में थे खून के धब्बे

Sat, 27 Aug 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जखोली (रुद्रप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, जखोली (रुद्रप्रयाग) Updated Sat, 27 Aug 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
women murdered and dead body burnt.
घर से धुंआ निकलता देख ग्रामीणों ने लगाई आवाज - फोटो : AmarUjala

रुद्रप्रयाग के जखोली क्षेत्र स्थित जयंती बरसीर गांव में घर में अकेली महिला की हत्या कर जला देने का खौफनाक मामला सामने आया है। घर में रखा अनाज, कपड़े व अन्य सामान फैले हुए और मुख्य गेट का लॉक टूटा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।

विज्ञापन


महिला की हत्या कर लाश जलाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि महिला को मारकर जलाया गया ‌या जिंदा। पहले बताया गया था कि महिला की मौत रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग से हुई।
विज्ञापन


शनिवार को प्रात: 7 बजे विमला देवी (50) पत्नी स्व. नरोतम प्रसाद थपलियाल के घर के अंदर से धुंआ उठता देख वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने महिला को आवाज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजाई के अंदर पड़ी थी महिला की अधजली बॉडी

women murdered and dead body burnt.
कपड़े और सिलेंडर पर थे खून के धब्बे - फोटो : AmarUjala

घर के अंदर से कोई जवाब मिलता न देख जब ग्रामीण घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे तो देखा कि कुंडा और ताला टूटा था। बरामदे में लगी ग्रिल का लॉक भी टूटा था और बरामदे में राशन सहित अन्य सामान बिखरा हुआ था।

ग्रामीणों ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है और फर्श पर कपड़े जले हुए थे। पलंग पर रजाई-गद्दों के ढेर से धुंआ उठ रहा है। रजाई-गद्दे हटाने लगे तो उसके अंदर महिला की बॉडी अधजली अवस्था में पड़ी देख ग्रामीण सन्न रह गए। वहीं फर्श पर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे।

किचन में रखे रसोई गैस सिलेंडर की पाइप और कुछ जले कपड़ों पर भी खून लगा हुआ पाया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मयाली पुलिस चौकी को दी।

​पूरे प्लानिंग से की गई हत्या, दो से ज्यादा थे हत्यारे

women murdered and dead body burnt.
रजाई के ढेर में मिली लाश - फोटो : AmarUjala

सूचना मिलने पर सुबह आठ बजे चौकी प्रभारी केएस बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

प्रात: 10 बजे एसपी पीएन मीणा, सीओ बीएस चौहान सहित जखोली के एसडीएम देवमूर्ति यादव, तहसीलदार सुनील राज आदि गांव पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला के पुत्र को सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस ने हत्या में दो से अधिक लोगों के होने की आशंका जताई है।

घर के गेट से लेकर अंदर कमरे तक की जो स्थिति नजर आ रही है, उससे यह हत्या का मामला है। घटना को दो से अधिक लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है, जो पूरे प्लान के साथ किया गया है। मकान की गांव से दूरी और रात में बिजली न होने का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले की पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
-प्रह्लाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग

बहू और नाती गए थे ननिहाल

women murdered and dead body burnt.
Murder

हादसे का शिकार हुई महिला पिछले चार दिन से अकेली रह रही थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के लिए पुत्रबधू दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके कोठियाड़ा गांव गई थी। मृतक महिला का एकलौता बेटा ऋषिकेश में नौकरी करता है।

48 घंटे में हो हत्या का खुलासा
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल गांव पहुंचे और घटना पर दुख प्रकट किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के नाम पर रेगुलर और राजस्व पुलिस खानापूर्ति साबित हो रही है। थपलियाल ने 48 घंटे में हत्या प्रकरण का खुलासा करने की मांग की है।

गांव से दूरी और अंधेरा बना वजह
विमला देवी का घर गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है। दूसरी तरफ खराब मौसम के कारण शुक्रवार रात्रि को गांव सहित पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप थी। ऐसे में न तो गेट व ग्रिल के ताले टूटने की किसी ने सुनी और न अंधेरे में कुछ देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed