{"_id":"57b2b6bd4f1c1b582d6eaf99","slug":"woman-dead-body-found-in-dehradun-asharodi-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः आशारोड़ी के जंगल में मिली महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादूनः आशारोड़ी के जंगल में मिली महिला की लाश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 16 Aug 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
देहरादून में आशारोड़ी के जंगलों में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पटेलनगर थाना क्षेत्र में आशारोड़ी के जंगल में एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है।
जंगल में शव मिलने की सूचना के बाद पटलेनगर और क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया गया कि शव के गले में कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस हत्या की संभावना जताते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अगर 72 घंटे तक महिला की पहचान नहीं हुई तो शव को लावारिस समझते हुए अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।