{"_id":"fb528e13f079fc28deae6fdd6b1527ce","slug":"woman-committed-to-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद पर बच्चे को लेकर तालाब में कूदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से विवाद पर बच्चे को लेकर तालाब में कूदी
अमर उजाला, लंढौरा (हरिद्वार)
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में एक विवाहिता पति के साथ विवाद होने पर चार साल के बच्चे को गोद में लेकर तालाब में कूद गई। लोगों ने किसी तरह उसे तालाब से बच्चे समेत सकुशल बाहर निकाला। घटना को लेकर मौके पर हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
पति के साथ हुआ था विवाद
घटनाक्रम के मुताबिक भगवानपुर-चंदनपुर गांव निवासी एक विवाहिता का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामले ने इस कदर तूल पकड़ा की महिला गुस्से में आ गई।
विज्ञापन
गुस्से में आकर महिला अपने चार साल के बच्चे को लेकर गांव के पास ही स्थित तालाब के पास पहुंच गई। महिला ने अपने बच्चे समेत तालाब में छलांग लगा दी।
परिजन भी पहुंच गए
इसी बीच परिजन भी उसका पीछा करते हुए वहां पर पहुंच गए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से विवाहिता को तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
महिला और बच्चा सलामत
बताया गया है कि विवाहिता और उसका बच्चा सही सलामत है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। बताया गया र्है कि विवाहिता के ससुर ने चौकी पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
ससुर का कहना था कि वह कई बार इस तरह के कदम उठा चुकी है। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।