{"_id":"56e174d64f1c1b082a8b456f","slug":"woman-accused-of-fraud-and-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने कोतवाली में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से मुकरा प्रेमी, प्रेमिका ने कोतवाली में किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 10 Mar 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
मैरिज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के बाद युवक ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इतना नहीं कोतवाली पहुंचने पर प्रेमी शादी से भी पलट गया।
विज्ञापन
इस पर प्रेमिका ने शादी का झांसे में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। पुलिस प्रेमिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
शहर की अलग अलग कॉलोनी के युवक युवती एक ऑटोमाबाइल वर्कशॉप में कई साल से नौकरी करते हैं। उनके बीच प्रेम प्रसंग चला आ रहा था।
प्रेमिका के मुताबिक कुछ साल पहले उन दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। इसके बाद से दोनों एक दूसरे को पति पत्नी मानते रहे हैं। लेकिन अब वह उसे साथ रखने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
प्रेमी की शिकायत लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची प्रेमिका ने कोर्ट मैरिज के संबंध में एक शपथ पत्र भी पुलिस को दिखाया।
पुलिस ने पूरा मामला जानने के लिए प्रेमी को भी कोतवाली बुलवा लिया। जहां पूछताछ में वह शादी से ही मुकर गया। इस पर युवती ने जमकर हंगामा किया और प्रेमी को खरी खरी सुनाई। लेकिन प्रेमी पर उसकी बातों का कुछ असर नहीं हुआ।
आखिरकार प्रेमिका ने उसके खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस को दी। जिसमें उसने यौन शोषण सहित शादी करने के बावजूद उसे साथ न रखने का आरोप लगाया।
वहीं एसएसआई अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि युवती की ओर से तहरीर मिली है। युवक से पूछताछ कर जांच की गई है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।