दो बच्चों के बाप संग भाग गई पत्नी, पति पहुंचा थाने और कर दिया ऐसा पुलिस का दिल भी पसीजा
शादीशुदा दो बच्चों के बाप के संग फरार विवाहिता फरार हो गई। इसके बाद पति ने थाने पहुंचकर ऐसा काम कर दिया कि पुलिस का दिल भी पसीज गया।
महिला के जाने के बाद पति ने एसपी देहात से मिलकर अपनी बीवी वापस दिलाने की गुहार लगाई। इतना ही नहीं पति एसपी देहात के सामने फूट-फूटकर रोने लगा। जिस पर एसपी देहात ने पति को समझाते हुए आश्वासन दिया कि वह उसकी पत्नी को खोज निकालेंगे और जल्द ही उसके हवाले कर दिया जाएगा।
घटनाक्रम के मुताबिक बिजनौर निवासी संजय जो भगवानपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार की सुबह एसपी देहात कार्यालय पहुंचा और उन्हें प्रार्थना पत्र देते हुए फूट-फूटकर रो पड़ा।
फैक्ट्रीकर्मी ने एसपी देहात को बताया कि उसकी पत्नी को भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी एक आरोपी उसकी पत्नी को बहलाफुसलाकर भगा ले गया है। पत्नी की इस करतूत के बाद उसके बच्चे बेगाने हो गए हैं।
पति के फूट-फूटकर रोने से एसपी देहात ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एसओजी प्रभारी से इस बाबत बात की तो एसओजी प्रभारी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से दोनों की खोजबीन की जा रही है और वे दोनों वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में हैं।
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि वह उसकी पत्नी को जल्द ढूंढ निकालेंगे और उसके हवाले कर दिया जाएगा। चौकाने वाली बात यह है कि जहां प्रेमी संग फरार विवाहिता के दो मासूम बच्चे हैं वहीं आरोपी प्रेमी भी शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है।