{"_id":"57d06ac44f1c1b2556319406","slug":"uncle-kidnapped-to-niece","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मामा ने किया भांजी का अपहरण, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी मामा ने किया भांजी का अपहरण, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
पौड़ी के तहसील सतपुली के एक गांव में एक किशोरी का उसके मामा ने ही अपहरण कर दिया। किशोरी की मां ने राजस्व पुलिस में मामा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। तफ्तीश में घटनास्थल से किशोरी की चप्पलें और आरोपी मामा का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पटवारी सर्किल लंगूर वल्ला के राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन लाल ने बताया कि किशोरी की मां ने नामजद तहरीर दी है, जिसमें बताया गया है कि चार सितंबर को उसकी बेटी जंगल में घास लेने गई थी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटी, तो उन्होंने जंगल में उसकी तलाश की। वहां एक पेड़ के नीचे किशोरी की चप्पल और उसके भाई (आरोपी) का मोबाइल मिला।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका मायका जयहरीखाल ब्लॉक के एक गांव में पड़ता है। उसका भाई दो बच्चों का पिता होने के बाद भी उसकी बेटी पर गलत निगाह रखता था। जिस दिन से उसकी बेटी लापता हुई है, उसका भाई भी घर नहीं लौटा है। राजस्व पुलिस ने बताया कि महिला की ओर से भाई के खिलाफ मिली नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश जारी है।
विज्ञापन