{"_id":"57d321974f1c1b96793181e2","slug":"two-more-arrest-in-scholarship-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरे गए छात्रवृत्ति घोटाले में दो और जालसाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरे गए छात्रवृत्ति घोटाले में दो और जालसाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 10 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में दाखिले के नाम पर हुए छात्रवृत्ति घोटाले में वांछित दो जालसाजों को गाजियाबाद और रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एडमिशन के नाम पर कागजात आदि उपलब्ध कराते थे। घोटाले में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन समेत कई लोग पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विजिलेंस ने कई माह पहले मेवाड़ यूनिवर्सिटी चित्तौड़गढ़ में फर्जी दाखिले के नाम पर किए जा रहे छात्रवृत्ति घोटाले का भंडाफोड़ किया था। विजिलेंस के एसपी बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि मामले मे रुड़की निवासी कृष्ण कुमार भारती और रंजीत गांधी निवासी गाजियाबाद वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने दोनों को उनके आवास से दबोचा है। मामले में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन समेत कई लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। घोटाले के मामले में विवेचना चल रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम जारी है। आम लोगों से विजलेंस का अनुरोध है कि यदि कोई रिश्वत मांगता है तो इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
यहां करें भ्रष्टाचार की शिकायत
टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर- 18001806666
मोबाइल नंबर- 9456592300