फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two miscreants arrested during firing with police in laksar

पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए मुजफ्फरनगर के दो बदमाश, गोली लगने से एक की हालत गंभीर

Mon, 08 Jan 2018 10:30 PM IST
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
क्राइम डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Updated Mon, 08 Jan 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
two miscreants arrested during firing with police  in laksar

सोलानी पुल के पास चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के  साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। इस दौरान एक बदमाश गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने बाइक से जा रहे दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। रुकने के बजाय बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उन्हें जंगल में घेर लिया।

विज्ञापन


जान बचाने के लिए गन्ने के खेत में घुसे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मुजफ्फरगनर के रहने वाले दोनों बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे। घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती कराया गया है जबकि उसके दूसरे साथी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इनके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, बाइक और 40 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

two miscreants arrested during firing with police  in laksar

पुलिस के अनुसार रोजमर्रा की तरह सोमवार की शाम को भी सोलानी पुल पर पुलिसकर्मी गणेश कुमार और होमगार्ड बिजेंदर ड्यूटी पर तैनात थे। रुड़की की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए।

संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन वे अपनी बाइक को वापस घुमाकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाश गाधारोना गांव में गन्ने के खेतों में जा घुसे।  पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर मंगलौर, खानपुर, पथरी और गंगनहर थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा खेत को चारों ओर से घेर लिया। इसी बीच खेत में घुसे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों तरफ सेे करीब एक घंटे तक फायरिंग होती रही। लगभग पचास से अधिक राउंड फायरिंग की गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आकाश उर्फ प्यारा उर्फ सोनू निवासी कल्याणपुरी रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश गोली लगने से घायल हो गया।

two miscreants arrested during firing with police  in laksar

पुलिस ने उसे व उसके साथी सोनू निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को पहले मंगलौर सीएचसी में भर्ती कराया ंजहां से उसे हरिद्वार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दूसरे बदमाश से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आए थे।

सूत्रों के अनुसार उनकी भूमिका पिछले दिनों लक्सर में सेवानिवृत्त रेलकर्मी राधेश्याम की हत्या कर तीन लाख रुपये लूटने तथा सिधडू निवासी बैंक प्रतिनिधि से हुई करीब डेढ़ लाख की लूट में भी शामिल होने का अनुुमान है। समाचार लिखेजाने तक पुलिस पूछताछ जारी थी। 

पुलिस को इनके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, बाइक और 40 हजार रुपए बरामद हुए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। एसपी देहात ने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed