फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two children died due to falling into water pit

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से भाई-बहन की मौत, एक की हालत गंभीर

Sat, 15 Jul 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा Updated Sat, 15 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two children died due to falling into water pit

बाढ़ से टूटी पुलिया की जगह बना गड्ढा दो बच्चों की जान ले गया। ईसाई फार्म नौसर के दो बच्चों की इस गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि विकासखंड के अफसरों ने यहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर दी होती तो दो मासूमों की जान नहीं जाती। 

विज्ञापन


ईसाई फार्म से कुछ ही दूरी पर स्थित पुलिया बाढ़ में बह चुकी है और वहां सात फुट गहरा और 15 फुट लंबा गड्ढा बन गया है। अनिल मसीह के परिवार के पांच बच्चे शुक्रवार शाम इस मार्ग पर जा रहे थे।
विज्ञापन


आगे गड्ढे से अनजान पूजा दस वर्ष पुत्री पीटर, पूजा का भाई साहिल और 12वर्षीय वंश पुत्र अनिल मसीह  मार्ग पर ही भरा पानी समझ उसमें उतरे तो गड्ढे में जा गिरे। उनको डूबता देख उनके साथ गई रोशनी और यश ने शोर मचाया तो नजदीक के खेत में धान निराई कर रहे दीवान मसीह और पप्पू सिंह ने तीनों बच्चों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी के घर छुट्टी मनाने आए थे बच्चे

Two children died due to falling into water pit

तब तक पूजा और वंश की मौत हो चुकी थी जबकि साहिल की हालत गंभीर थी। साहिल को नगर के निजी चिकित्सालय में लाया गया जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों बच्चों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

समाचार लिखे जाने तक मृतकों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस में चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे। साहिल और पूजा के परिजन पंजाब के गुरदासपुर में रहते हैं। ये दोनों भाई बहन अपने मौसा अनिल मसीह के घर आए थे। आपस में रिश्तेदार दो परिवारों के दो बच्चों की एक साथ हुई मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

गांव के ही विशाल और एडविन का कहना है उन्होंने पुलिया क्षतिग्रस्त होने और यहां गड्ढा बन जाने के संबंध में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और विकास खंड के अधिकारियों को बताया था और वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यहां पर रास्ता सही कर दिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed