फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two boys tried to kidnap a school girl in haldwani

स्कूल जा रही छात्रा को किडनैप करने पहुंचे दो युवक, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गए थाने

Fri, 08 Sep 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 08 Sep 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
two boys tried to kidnap a school girl in haldwani

हीरा उत्थान मंच के पास बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी मच गई जब पैदल स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। लेक‌िन वहां कुछ ऐसा हुआ क‌ि दोनों थाने पहुंच गए। 

विज्ञापन


जब वे छात्रा को उठाने लगे तो छात्रा की चीख पुकार सुनकर सड़क पर टहल रहे लोगों ने युवकों को पीछा कर धर दबोचा। दोनों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज कर दी है। हालांकि दोनों का कहना है कि वह छात्रा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। 
विज्ञापन


रामपुर रोड की रहने वाली छात्रा जेल रोड स्थित एक स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। वह घर से रोज पैदल स्कूल जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा सात बजे वह हीरानगर उत्थान मंच के पास पहुंची थी, अचानक दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे

two boys tried to kidnap a school girl in haldwani

छात्रा के शोर मचाने पर सुबह टहलने के निकले लोग दंग रह गए। उन्होंने पीछा कर बाइक सवार युवकों को घेरकर धर दबोचा। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम शाहरुख और इमरान निवासी लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा बताया। दोनों ने अगवा करने की बात से इन्कार करते हुए कहा कि वे छात्रा को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस पर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। हीरानगर चौकी फोन कर पुलिस बुला ली गई। पुलिस दोनों को चौकी ले आई और बाइक (यूके 04 यू 4349) को जब्त कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि छात्रा नाबालिग है इसलिए विवेचना के दौरान पाक्सो की धारा भी बढ़ाई जाएगी।

हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक कर रही हैं। युवती ने पुलिस को बयान दिया कि दोनों युवक करीब डेढ़ सप्ताह से स्कूल जाते समय उसका पीछा कर रहे थे। बवाल के डर से उसने घर वालों को यह बात नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed