{"_id":"5913fb3e4f1c1b231f852c34","slug":"two-boys-arrested-for-illegal-extortion-with-tourists-in-rajaji-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी पार्क में सैलानियों से एंटी करप्शन ब्यूरो ने की जबरन वसूली, बाद में पता लगा फर्जी थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजाजी पार्क में सैलानियों से एंटी करप्शन ब्यूरो ने की जबरन वसूली, बाद में पता लगा फर्जी थे
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Thu, 11 May 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
rajaji national park
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी नेशनल पार्क में घूमने आए पर्यटकों को डरा धमका कर उनसे रुपये ऐंठने वाले दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। हत्थे चढ़े युवक एंटी करप्शन ब्यूरो से जुड़े होने का रौब झाड़ते थे।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला थाना के चीला क्षेत्र में पुलिस ने पर्यटकों से जबरन वसूली करने वाले दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है आरोपी युवक अपनी बाइक में एंटी करप्शन ब्यूरो का बोर्ड लगाकर राजाजी नेशनल पार्क में घूमते थे। यहां इनका शिकार युगल जोड़े बनते थे, जो घूमने के लिए पार्क क्षेत्र में आते हैं।
विज्ञापन
युवक खुद को पुलिस से संबंध बताते हुए युगल जोड़े को डरा धमकाकर वसूली करते थे। बुधवार को पार्क क्षेत्र में रुड़की से घूमने आए एक युगल जोड़े को पार्क के कायदे कानून बताकर धमकाया और उनसे 1200 रुपये ऐंठ लिए, जिसकी सूचना पीड़ितों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को धर दबोचा।
विज्ञापन
तलाशी में उनके पास से 3500 रुपये नकद, चार एटीएम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि हत्थे चढ़े आरोपी महदूदपुर, जिला हरिद्वार के हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके द्वारा कई पर्यटकों से अवैध वसूली करने की शिकायत मिली है।