फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two army jawan arrested with five crore drugs

5 करोड़ की स्मैक के साथ आर्मी के दो जवानों समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2017 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Sep 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
two army jawan arrested with five crore drugs

पुलिस ने स्मैक तस्करी में आर्मी के दो जवानों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पश्चिमी बंगाल से तस्करी कर लाई गई एक किलो स्मैक बरामद हुई है। वेस्ट बंगाल से नेटवर्क चलाने वाला सरगना अभी हाथ नहीं आया है। बरामद स्मैक की कीमत लोकल में दो और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ के करीब बताई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बोलेरो के अलावा जवान का लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त किया है। दून के मिलिट्री अस्पताल में तैनात दोनों जवानों ने आईबी, सेना इंटेलीजेंस, एलआईयू और पुलिस ने संयुक्त रूप से पूछताछ की है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि प्रेमनगर एसओ नरेश राठौड़ ने शनिवार को नंदा की चौकी पर चेकिंग के दौरान बोलेरो कार को रोका था। तलाशी में स्मैक का जखीरा मिला तो पुलिस बोलेरो सवार तीन युवकों को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि कार सवार फूल सिंह यादव और राजू शेख आर्मी में है और फिलहाल उनकी तैनाती देहरादून के मिलिट्री अस्पताल में ड्यूटी है। तीसरा मंजूर हसन राजू शेख का चचेरा भाई है।
 

जवानों के कमरों की भी सघन तलाशी

two army jawan arrested with five crore drugs
arrested

आर्मी के जवानों के स्मैक की तस्करी का खुलासा होने पर सेना इंटेलीजेंस, आईबी, एलआईयू की टीम बुलाकर पूछताछ की गई। आर्मी जवानों के कमरों की भी सघन तलाशी कराई गई है। एसएसपी ने बताया कि वेस्ट बंगाल का सरगना उन्हें स्मैक भेजता था, यह लोग देहरादून में छात्रों को बेचकर कमीशन लेते थे।

सरगना को पकड़ने के लिए वेस्ट बंगाल पुलिस से संपर्क साधा गया है। एसएसपी ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। एसपी सिटी प्रदीप राय और सीओ सिटी चंद्रमोहन नेगी भी इस दौरान मौजूद थे।

यह है आरोपी
-फूल सिंह यादव (27) निवासी गांव घाटमपुर कानपुर नगर उत्तर प्रदेश। वर्तमान में देहरादून के एमएच अस्पताल में संतरी ड्यूटी।
-राजू शेख एस के (21) निवासी सोली जिला नदिया वेस्ट बंगाल। हाल देहरादून के एमएच अस्पताल में संतरी ड्यूटी।
-मंजू रहमान (22) निवासी कुलगाची जिला नदिया बेस्ट बंगाल। राजू शेख का चचेरा भाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed