फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truth of child finger cut case.

'मासूम की अंगुली काटने का मामला फर्जी', पिता बोले इंसाफ लेकर रहेंगे

Sat, 29 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Sat, 29 Oct 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
truth of child finger cut case.
Aryan - फोटो : AmarUjala

हरिद्वार के लक्सर कोतवाली पुलिस ने भुरना गांव में आठ वर्षीय मासूम की अंगुली काटने के मामले को तीन दिन बाद रफा-दफा कर दिया है। जांच अधिकारी ने मामले को फर्जी करार देते हुए मुकदमे में एफआर लगा दी है। उधर पीड़ित पक्ष ने आला अधिकारियों तक मामला ले जाने की बात कही है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली में तीन दिन पहले भुरना गांव से मासूम आठ वर्षीय आर्यन की अंगुली काटने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कब्जे में ले लिया था। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद जांच अधिकारी ने मामले को फर्जी करार देते हुए मुकदमे में एफआर लगा दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर गांव में जांच पड़ताल की जा चुकी है। इसमें सामने आया है कि खेलते समय बच्चे की अंगुली घास काटने की मशीन में आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा, पुलिस दे रही अपराधियों का साथ

truth of child finger cut case.
क्राइम

इसके चलते बच्चे की अंगुली कटकर अलग हो गई थी। मामला फर्जी होने के कारण मुकदमे को समाप्त कर दिया गया है। किसी निर्दोष को झूठे मामले में जेल नहीं भेजा जा सकता है। इससे पहले शुक्रवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुअज्ज्जिन व्यक्तियों की सुपुर्दगी में दे दिया था।

आर्यन के पिता रोहताश सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस खुलकर आरोपियों का साथ दे रही है। लेकिन वह अपने बच्चे को इंसाफ दिलाने के लिए अफसरों का दरवाजा खट खटाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed