फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three boy sexual assault a girl in champawat

तीन युवकों ने पढ़ाने के नाम पर युवती से दो साल तक बनाए शारीरिक संबन्ध, फिर...

Wed, 13 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 13 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Three boy sexual assault a girl in champawat

तीन युवाओं ने पढ़ाने के नाम पर एक युवती से तीन साल तक शारीरिक संबन्‍ध बनाए। तीनों युवती को बार-बार ब्लैकमेल करते रहे। इसके बाद जब मामला खुला तो छात्र-छात्राओं ने कोतवाली और जिला अस्पताल का घेराव किया।

विज्ञापन


उन्होंने तीनों आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। दो दिन पूर्व छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली किशोरी ने पुलिस में बयान दर्ज कराने के बाद घर जाकर परिवार वालों को उसके साथ यौन शोषण की बात बताई। 
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित किशोरी के परिचित चंद्रकिशोर बोहरा ने डीएम डॉ. अहमद इकबाल से पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम को किशोरी के बयान लेने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल पहुंचीं एसडीएम ने 164 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज किए और डॉक्टरों को किशोरी का मेडिकल परीक्षण करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

Three boy sexual assault a girl in champawat

इस बीच आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण पीजी कॉलेज के छात्र भड़क गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल उत्तम सिंह का घेराव किया। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। पीड़ित परिवार को डरा-धमकाकर बयान बदलवाने की कोशिश हो रही है। चंद्रकिशोर बोहरा का कहना था कि रविवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने सोमवार को आरोपियों से मुलाकात तो की लेकिन कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने पुलिस पर सोमवार को पीड़ित परिवार को कोतवाली बुलाकर धमकाने का भी आरोप लगाया। छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि बुधवार सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की दशा में वह मुख्यालय के सभी स्कूलों को बंद कराएंगे। वहीं कोतवाल उत्तम सिंह का कहना था कि पुलिस नियमानुसार अपना कार्य कर रही है। घेराव करने वालों में विवेक बिष्ट, पूजा खाती, योगेश पुनेठा, हरीश जोशी, आदर्श भट्ट, विजय आदि छात्र-छात्राएं शामिल थे।

यह था मामला
दो दिन पहले चंपावत तहसील निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ खटीमा में अश्लील हरकत और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जीरो एफआईआर के तहत दर्ज हुए मामले को पुलिस ने खटीमा कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed