फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief grab 9 million rupees gold in dehradun

डेढ़ करोड़ का लालच देकर हड़पा तीन किलो सोना, कागजों से भरा बैग थमाकर ठग फरार

Thu, 27 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
 thief grab 9 million rupees gold in dehradun
jeweler - फोटो : amarujala

लालच में फंसे ज्वैलर्स से कार सवार जालसाज 90 लाख रुपये कीमत का तीन किलो सोना ठगकर फरार हो गए। ठगों ने सोने की डिलीवरी प्रतिष्ठान के बजाए कार के अंदर ली।

विज्ञापन


 पहले असली नोटों की गड्डी दिखाई गई, लेकिन जाते समय डेढ़ करोड़ के नोटों के रूप में कागजों की गड्डी थमाकर फरार हो गए। पुलिस सौदेबाजी में शामिल रहे तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठगों ने झांसा दिया था कि पंजाब के एक बाबा दो हजार रुपये के नोटों का सोने में निवेश कर रहे है, इस कारण वह ऊंचे दामों पर सोना खरीदने को तैयार है। 
तीन किलो सोने की ठगी की यह वारदात बुधवार को नेहरू कालोनी के अजबपुर कलां सचिन ज्वैलर्स के मालिक सचिन रस्तौगी के साथ हुई। 22 अप्रैल को परिचितों ने सराफ सचिन को ऑफर दिया था कि पंजाब के एक बाबा पांच किलो सोना खरीदने की चाह रखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास 200 करोड़ की संपत्ति है। भविष्य में दो हजार रुपये का नोट बंद होने की आशंका के चलते वह कैश का सोने में निवेश करना चाहते है। वह सोने के ऊंचे दाम देने को भी तैयार है।

लालच में आए सर्राफ सचिन रस्तौगी ने भागदौड़ कर तीन किलो सोने का इंतजाम कर बुधवार को डिलीवरी के लिए बुला लिया। सर्राफ के परिचित तीनों लोग तो कमीशन के लालच में प्रतिष्ठान पर बैठे रहे, जबकि सर्राफ एक हाथ में सोना देकर दूसरे हाथ से कैश लेने के मकसद से कार के अंदर पहुंच गए। कार सवार तीन लोगों ने सर्राफ को दो-दो हजार रुपये की तीन गड्डी दिखाकर बैग में डेढ़ करोड़ रुपये होने की बात कही। 

ठगों तक पहुंचने को जोड़नी पडे़गी कई कड़ी

 thief grab 9 million rupees gold in dehradun

लालच में फंसे सचिन रस्तौगी ने बैग में भरी गड्डियों को परखने की जरूरत महसूस नहीं की। जालसाज तीन किलो सोना लेकर फुर्र हो गए। सर्राफ ने दुकान पर जाकर बैग खोला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई, क्याेंकि गड्डियों के ऊपर लगा दो हजार का नोट तो असली था, लेकिन अंदर और पीछे कागज ही कागज थे।

बदहवाश हालत में सराफ ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी, तब जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर एसपी सिटी अजय सिंह, सीओ डालनवाला और एसओ नेहरू कालोनी मौके पर आकर जांच पड़ताल की। पुलिस सौदेबाजी में शामिल रहे तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई है। देर रात सराफ की तरफ से अज्ञात के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।   

जागरूकता की वजह से बचा एक सर्राफ
जालसाजों का यह गैंग कई दिन से शहर के कई सराफ के संपर्क में था। एक अन्य से उनकी सौदेबाजी हो गई थी। सराफ मशीन से नोटों की गिनती कराए बिना सोना देने को तैयार नहीं है। ऐसे में पोल खुलने के डर से उन्होंने उस सराफ से किनारा कर लिया, लेकिन सचिन ज्वैलर्स का मालिक उनके झांसे में आकर ठगी का शिकार बन गया। 

ठगों तक पहुंचने को जोड़नी पडे़गी कई कड़ी
90 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर फुर्र हुए ठगाें तक पहुंचने के लिए पुलिस को खूब मशक्कत करनी पडे़गी, क्याेंकि यह लोग अलग-अलग माध्यम से संपर्क में आए है। पूछताछ में तीनों लोग सीधे तौर से उनसे परिचित नहीं है। कई अन्य उनके परिचितों के नाम का सहारा लेकर उन्हें सोना खरीद में कमीशन का लालच दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed