फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Theft in the trader's House

दिन दहाड़े कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर और नगदी लेकर फरार

Mon, 17 Apr 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 17 Apr 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
Theft in the trader's House

मोबाइल फोन व्यापारी के घर हुई बीस लाख की चोरी की वारदात को अभी चौबीस घंटें भी नहीं बीते थे कि कनखल में एक व्यापारी के घर से कई लाख के जेवरात और नगदी उड़ा ली गई।

विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि दिन दहाड़े दरवाजे की कुंडी को उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
 बड़ा बाजार में गौरव गुप्ता की कंबल और शॉल की दुकान है। वे कनखल के ओम अपार्टमेंट (पुरुषोत्तम विहार) में रहते है।

उनकी पत्नी विजडम ग्लोबल स्कूल में शिक्षिका है। रोजाना की तरह दंपति अपने-अपने कार्य के लिए घर से निकल गए थे। दोपहर में स्कूल से घर पहुंची शिक्षिका ने जब दरवाजे पर लगी कुंडी को टूटा देखा तब दंग रह गई।
विज्ञापन


अंदर पहुंचने पर पता चला कि पूरा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। अलमारी में रखी छह अगूंठियां, दो सोने की चेन और 18 हजार की रकम गायब है। अंगूठियों में तीन अंगूठी हीरे की थी। घटना की सूचना मिलने पर व्यापारी भी तुरंत दौड़कर घर पहुंच गया। कनखल पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। थानाध्यक्ष कनखल नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल चोरी से जगी पुलिस को उम्मीद  

Theft in the trader's House

रविार को मोबाइल फोन व्यापारी के घर हुई चोरी में एक मोबाइल फोन भी चोरी गया था।  पुलिस को उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है, अगर फोन का इस्तेमाल होता है तो कुछ क्लू मिल सकता है।  घटनास्थल से सेलसाइड का डॉटा भी सीआईयू ने उठाया है

ज्वालापुर के राजलोक विहार कालोनी निवासी मोबाइल फोन व्यापारी योगेश वाधवा के घर रविवार को चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरों ने घर से करीब 12 लाख के जेवरात और आठ लाख की रकम उड़ा ली थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की थी तब आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले थे। एक मोबाइल फोन भी चोरी हुआ है उसमें सिम कार्ड नहीं था। यदि चोर उस मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है तब उनके गिरफ्त में आने की उम्मीद है।

सीसीटीवी खंगालने का नहीं मिला टाइम      
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के चलते कनखल पुलिस पुरुषोत्तम विहार में लगे सीसीटीवी कैमरों को नहीं खंगाल पाई। दरअसल, पुरुषोत्तम विहार कैंपस में कई अपार्टमेंट बने है। अब पुलिस पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों को खंगालेगी। संभवत: कोई उम्मीद की किरण नजर आ जाए।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed