फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in six places in one day in dehradun.

चोरों के हवाले राजधानी, एक दिन में छह चोरियों ने उड़ाए होश

Sat, 27 Feb 2016 03:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 03:51 AM IST
विज्ञापन
theft in six places in one day in dehradun.

शहर में चोरों ने इन दिनों पुलिस के होश उड़ा रखे हैं। शुक्रवार को चोरों ने एक इनकम टैक्स अधिकारी और नगर निगम के जेई के घर समेत छह स्थानों से लाखों रुपये का माल समेटकर पुलिस को फिर चुनौती दी है। पिछले 15 दिनों में चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस सक्रियता की पोल भी खुल गई।

विज्ञापन


चोरी की अधिकांश घटनाएं बंद मकानों में हो रही है। पुलिस मान रही है कि दूसरे प्रदेशों से आया कोई गैंग इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पुलिस सक्रियता के दावों में कमी नहीं है, लेकिन हकीकत में चोरों पर उसका असर नहीं दिख रहा है।  
विज्ञापन


चोरी नंबर एक-
इनकम टैक्स ऑफिसर के घर चोरी
पटेलनगर क्षेत्र में चोरों ने इनकम टैक्स अधिकारी के घर से लाखों का माल चुरा लिया। आईटीआई के सामने निरंजनपुर में इनकम टैक्स अधिकारी डीपी गैरोला का आवास है। गैरोला परिवार कई दिन से मुंबई में था। शुक्रवार शाम को परिवार वापस आया तो चोरी का पता लगा। घर का दरवाजा टूटा होने के साथ पूरा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी आदि के लॉक तोड़कर पूरे मकान की बारीकी से तलाशी ली गई है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई है। चोर यहां से करीब दो लाख रुपये के जेवर और कुछ नगदी ले गए हैं। रात तक पुलिस जांच में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शटर काटकर गल्ले से चुराए 85 हजार, CCTV में कैद

theft in six places in one day in dehradun.

चोरी नंबर दो-
शहर के राजा रोड पर चोरों ने एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का शटर काटकर गल्ले से 85 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गल्ला तोड़ने वाला अकेला चोर है, जबकि दुकान के बाहर 10-12 युवक पर्दा लगाकर खड़े है। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

शहर के राजा रोड पर अंकित लखनपाल की लखनपाल इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रिकल्स की दुकान है। बृहस्पतिवार तड़के चोरों ने शटर को कई स्थानों से काटने के साथ उसे उखाड़ दिया। अंदर दाखिल हुए चोर ने गल्ला तोड़कर करीब 85 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दुकान के अंदर केवल एक ही चोर दाखिल हुआ, जो मुंह में टार्च लगाए था। चोर ने नगदी के अलावा दूसरा कीमती सामान उठाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। बाहरी फुुटेज में 10-12 युवक नजर आ रहे है, जो दुकान के बाहर पर्दा लिए खड़े है, ताकि किसी को कोई शक न हो सके। पुलिस ने फुटेज लेकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

चोरी नंबर तीन- डेढ़ माह से बंद घर में चोरी

theft in six places in one day in dehradun.

चोरी की दूसरी वारदात नेहरू कालोनी क्षेत्र में हुई है। साकेत निवासी और डील से रिटायर्ड गिरीश चंद डिमरी डेढ़ माह पहले मकान पर ताला लगाकर अपने बेटे के पास दिल्ली चले गए थे। शुक्रवार को मकान खुला मिला तो पड़ोसियों को लगा कि डिमरी परिवार लौट आया है।

कुछ देर बाद आवाज लगाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसी अंदर दाखिल हुए। ताले टूटे होने के साथ अंदर का बिखरा सामान देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन किया। डिमरी परिवार से बात न होने के कारण चोरी गए माल की जानकारी नहीं मिल सकी है।

चोरी नंबर चार- बिल्डर के ऑफिस में चोरी
रायपुर क्षेत्र में चोरों ने एक बिल्डर के आफिस पर हाथ साफ कर दिया। अमन विहार में बिल्डर आरिफ खान का आफिस है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताले तोड़कर आफिस को खंगाल लिया। कुछ खास न मिलने पर चोर दीवार पर लगी एलईडी चुराकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

चोरी नंबर पांच- वसीयत और जेवर चोरी

theft in six places in one day in dehradun.

राजपुर क्षेत्र में चोरी की चौथी घटना हुई है। कैनाल रोड के किशनपुर निवासी भरत सिंह ने थाने में रिपोर्ट कराई कि अज्ञात ने उनके घर से वसीयत और मां के जेवरात चुरा लिए है। एसओ राजपुर पंकज पोखरियाल ने बताया कि वादी ने चोरी में अपने भाई पर शक जताया है। दोनों में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

चोरी नंबर छह-
नगर निगम के जेई का घर खंगाला
निरंजनपुर में ही चोरी की दूसरी वारदात नगर निगम के जेई जेपी रतूडी के आवास पर हुई है। रतूडी परिवार भी कई दिन से चेन्नई गया हुआ है। शुक्रवार को ही उनके घर में चोरी होने का पता लगा है। हालांकि रतूडी परिवार अभी नहीं लौटा है। उनके आने के बाद चोरी गए माल की जानकारी मिल पाएगी। एक साथ चोरी की दो घटनाएं होने से बाजार चौक ी पुलिस में हड़कंप मचा रहा।

चोरी की घटनाओं को चुनौती के रूप में लेकर कार्रवाई की जा रही है। चोरों के गिरोह के बारे में कुछ सुराग मिले है। उम्मीद है जल्द ही उन्हें पकड़कर घटनाओं पर विराम लगा दिया जाएगा। पटेलनगर, डालनवाला और नेहरू कालोनी में कुछ संदिग्ध हिरासत में भी लिए गए है।
-अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed