फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft in businessman house.

व्यापारी गया बाहर, घर से शादी के पैसे और जेवर ले उड़े चोर

Mon, 15 Feb 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Feb 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
theft in businessman house.

आढ़त बाजार के एक व्यापारी के पार्क रोड स्थित बंद घर से चोर तीन लाख की नकदी और जेवरात समेट ले गए। व्यापारी परिवार समेत किसी काम से राजस्थान गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरी की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


व्यापारी विभोर गोयल पुत्र देवेंद्र गोयल निवासी पार्क रोड लक्ष्मण पुलिस चौकी कोतवाली नगर राजस्थान से रविवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच घर पहुंचे तो मेन गेट पर ताला लगा था पर साइड के खिड़की के ग्रिल कटी थी। यह देख व्यापारी फौरन मेन गेट का ताला खोलकर घर के भीतर दाखिल हुए तो तीनों कमरों के ताले टूटे हुए पड़े थे और अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस से आक्रोशित लोग
व्यापारी के अनुसार घर में शादी के शगुन के लिए पैसे और जेवरात रखे हुए थे। व्यापारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर इसी क्षेत्र में दो दिन पहले एक बुजुर्ग व्यापारी पर बदमाशों के हमला करने और रविवार को चोरी की इस वारदात से क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घटनाओं में एक गिरोह का हाथ

theft in businessman house.

क्षेत्रवासियों का कहना है कि दो दिन के भीतर दो बड़ी वारदात हुई। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

कोतवाली नगर लक्ष्मण पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों ने व्यापारी से लूट का प्रयास किया असफल होने पर गोली चलाई और तमंचे से सिर पर वार भी किया। वहीं रविवार को चोरी की इस वारदात को लेकर एसपी सिटी अजय सिंह का मानना है कि दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है।

उन्होंने आशंका जताई कि प्रथम दृष्टया वारदात में किसी जनजातीय गिरोह के चोरों का हाथ लग रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed