{"_id":"524f9cf08cefb079bc1763e5596844ff","slug":"theft-at-property-dealer-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के घर में हुई चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर के घर में हुई चोरी का खुलासा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Jan 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
चार दिन पहले हरिद्वार के ज्वालापुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई चोरी का खुलासा मंगलवार को हो गया। पुलिस ने चार चोरों को पकड़ने के बाद लूटा हुआ सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
चोरी की भनक तक नहीं लगी
परिवार संग ऋषिकेश गए प्रॉपर्टी डीलर के घर से जेवर, नगदी, मोबाइल फोन और साइकिल चोरी कर ली गई। पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ज्वालापुर के मोहल्ला चौहनान निवासी और पेशे से प्रापर्टी डीलर महावीर शर्मा बुधवार को ऋषिकेश गए थे।
विज्ञापन
घर आने पर उन्हें मुख्य गेट की कुंडी कटी हुई दिखाई दी। अंदर पहुंचने पर दोनों कमरों में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था बकि अलमारी खुली हुई थी। जब उन्होंने अलमारी में देखा तो वहां रखी नगदी, जेवरात एवं सूटकेस गायब था। चोरी की जानकारी मिलने पर पड़ोसी भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत, एसएसआई गिरिश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। महावीर के घर में चोरी की जानकारी कैंपस में रहने वाले अन्य परिवारों को नहीं लगी। इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई थी।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पड़ोसी की भी साइकिल गायब है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।