{"_id":"5751051d4f1c1b7d2810c0d5","slug":"tenant-raped-girl-with-the-help-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः मकान मालिक ने किराएदार की सात साल की बच्ची से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाकः मकान मालिक ने किराएदार की सात साल की बच्ची से की छेड़छाड़
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के ज्वालापुर में मकान मालिक ने किराएदार की सात साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। परिजनों द्वारा कंपलेन करने पर पुलिस ने आरोपी मकान मालिका को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक किराएदार ने मकान मालिक की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात उसे दबोच लिया। आरोपी की पत्नी पर भी मदद का आरोप लगाया गया है। पटेलनगर क्षेत्र में इम्तियाज अपनी पत्नी के साथ एक मकान में किराए पर था। बुधवार को मकान मालिक की बेटी घर में अकेली थी।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर इम्तियाज ने मालिक की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी की पत्नी ने भी इस दुष्कृत्य में सहयोग किया। परिजन रात को वापस आए तो पीडिता ने पूरा दर्द बयां कर दिया।
विज्ञापन
रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद अभियोग दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर बीडी जुयाल ने बताया कि आरोपी को देर रात पकड़ लिया गया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।