{"_id":"5a02b0a74f1c1b156b8b46ee","slug":"teacher-run-away-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायन सिखाने के बहाने शिष्या को भगा ले गया गुरु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायन सिखाने के बहाने शिष्या को भगा ले गया गुरु
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
lover
- फोटो : google
जागरण में गीत गाने वाला दो बच्चों का पिता अपनी ही नाबालिग शिष्या को भगा ले गया। किशोरी के घर वाले चार महीने तक परेशान रहे मगर उसने मुरादाबाद में कमरा लेकर किसी को भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन
मंगलवार को दोनों कालाढूंगी रोड पर बाजपुर बस स्टैंड के पास खड़े थे मुखानी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बरेली जिले की किशोरी 24 मई को यहां बिठौरिया नंबर एक में अपनी बहन के घर आई थी। पांच दिन बाद वह लापता हो गई। इस मामले में बहन ने मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार रात पता चला कि किशोरी एक व्यक्ति के साथ बाजपुर बस स्टैंड पर उतरी है।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ से पता चला कि किशोरी के साथ पकड़ा गया व्यक्ति नरेश कश्यप बरेली के सत्येंद्र डेयरी मणिनाथ सुभाषनगर का रहने वाला है। नरेश जागरण में गीत गाता है।
वह किशोरी को लोकगीत सिखाने के लिए बुलाता था। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों भाग गए। उसने किशोरी को मुरादाबाद में किराए के कमरे में ठहराया था। पुलिस ने इस मामले में धारा 363, 366,376, 3/4 पास्को एक्ट के तहत नरेश को गिरफ्तार कर लिया।