{"_id":"60346481eb6f44273592180f0862266d","slug":"student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत में रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा की मौत में रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Nov 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में छात्रा की जहर देकर हत्या के आरोपी रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच होमीसाइड सेल को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
आर्मा स्कूल की थी छात्रा
16 नवंबर को वीरपुर घंघोड़ा स्थित आर्मी स्कूल में 11वीं की छात्रा करिश्मा नेगी (16) पुत्री भरत सिंह नेगी निवासी बड़ोवाला अपने स्कूल के लिए निकली थी।
करिश्मा स्कूल जाने के बजाए सीधे गढ़ी डाकरा स्थित वाटर व्हाइट रेस्टोरेंट पहुंची। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के संचालक लक्ष्मण से किसी बात पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
होटल संचालक ने कराया था भर्ती
लक्ष्मण ने ही छात्रा को तबीयत बिगड़ने पर 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का आरोप था कि छात्रा को जहर देकर मारा गया है। करिश्मा की मां माहेश्वरी देवी की शिकायत पर गढ़ी कैंट पुलिस ने लक्ष्मण सिंह नेगी पुत्र मंगल सिंह और उसके भाई पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
गढ़ी कैंट पुलिस इसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला मानकर जांच कर रही थी। मामला होमीसाइड सेल को सौंपने पर आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है।