फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student dead body found

पेड़ से लटका मिला बीकॉम के छात्र का शव, हाथ में खरोंच के निशान

Sun, 30 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,भगवानपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला,भगवानपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Student dead body found
Demo pic

हरिद्वार में भगवानपुर-चुड़ियाला रोड स्थित खेलपुर गांव में ईदगाह के समीप बीकॉम के एक छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। शनिवार सुबह राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मामले में परिजनों ने छात्र के हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


मोनिस (20, पुत्र तासीन निवासी देवबंद गांव लबकरी) पिछले एक साल से भगवानपुर क्षेत्र के खेलपुर गांव में अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई करता था। वह करौंदी गांव के समीप एक निजी कालेज से बीकाम कर रहा था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने खेलपुर गांव में ही ईदगाह के समीप एक आम के पेड़ पर एक शव लटका देखा।
विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। छात्र के हाथों पर खरोंच के निशान थे। सूचना पर छात्र के परिजन और रिश्तेदार पहले घटनास्थल और फिर रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच पड़ताल की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्र की हत्या हुई है या इसने आत्महत्या की है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी। मामले में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भगवानपुर पुलिस से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed