बाघ की खाल, हड्डियों समेत नेपाली तस्कर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल की टीम ने बाघ की खाल और हड्डियों समेत नेपाल के तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह खाल को भारतीय क्षेत्र में बेचने ला रहा था।
एसएसबी ने तस्कर को खाल और हड्डियों समेत धारचूला पुलिस के हवाले कर दिया है। खाल की लंबाई करीब सात फीट और हड्डियों का वजन करीब चार किलो है। टीम ने बताया कि बाघ की खाल को सावधानीपूर्वक सर्जरी कर निकाला गया था, क्योंकि सिर से लेकर पूंछ तक खाल पूरी तरह सुरक्षित है।
एसएसबी के अधिकारियों को सोमवार रात सूचना मिली थी कि एक नेपाली तस्कर बाघ की खाल के साथ भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। सूचना मिलते ही एसएसबी की टीम ने तस्कर को पकड़ने के लिए सीमा पर गश्त में तेजी बढ़ा दी।
भारतीय क्षेत्र में बेचने ला रहा था नेपाली तस्कर
उसे पकड़ने के लिए एसएसबी के सहायक सेनानी विकासदीप सिंह के नेतृत्व में सात जवानों की टीम ने धारचूला और खोतिला के बीच तेज गश्त शुरू कर दी। रात में गोतखोला पैदल पुल के पास एक व्यक्ति आता दिखाई दिया।
एसएसबी की टीम से उसे रोक कर जब बैग की तलाशी ली तो बाघ की एक खाल और हड्डियां मिलीं। पूछताछ में उसने अपना नाम मदन राम निवासी बजांग नेपाल बताया। तस्कर ने यह नहीं बताया कि बाघ की हत्या कहां पर की गई थी।
एसएसबी ने खाल-हड्डी समेत तस्कर को पुलिस को सौंप दिया। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि बाघ की खाल भारत में कहां पहुंचाई जानी थी।