बेटा ही निकला दरिंदा, दोस्त संग मिल पिता को काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में महाराजपुर खुर्द गांव के भरत सिंह की हत्या उसके ही बेटे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। पिता का परिजनों के प्रति गलत व्यवहार और बेटे को संपत्ति से बेदखल करने की बार-बार दी जा रही धमकी हत्या की वजह बनी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही हमले में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
29 अप्रैल की रात को महाराजपुर खुर्द निवासी भरत सिंह की घर की गैलरी में सोते समय सिर पर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई थी । पुलिस ने मृतक के भतीजे सुखपाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
मंगलवार को एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने हत्या का खुलासा किया। बताया कि भरत सिंह का लगाव अपने भाई की ओर ज्यादा था। वह बात-बात में अपने लड़के अनुज को संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देता रहता था। कुछ दिन पहले अनुज की शादी में भी भरत सिंह ने कोई खर्च नहीं दिया था। उसके ऐसे ही व्यवहार के कारण उसकी पत्नी भी कुछ साल पहले भरत सिंह को छोड़कर चली गई थी।
बंदूक नहीं चली तो कुल्हाड़ी से किया सिर पर वार
प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि 28 अप्रैल को भी भरत सिंह और उसके बेटे अनुज के बीच पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। दिन में अनुज ने अपने एक साथी सुशील पुत्र ऋषिपाल निवासी कलसिया के साथ अपने पिता को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। जिसके लिए बंदूक सुशील ने उपलब्ध कराई थी।
दोनों ने 29 अप्रैल की रात को पहले गोली मारकर भरत सिंह की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन मौके पर बंदूक नहीं चल पाई उसके बाद अनुज ने घर में रखी कुल्हाड़ी से भरत के सिर पर कई वार करके भरत सिंह को मौत के घाट उतार दिया।
एसपी देहात के अनुसार आरोपियों की निशानदेही पर बंदूक और कुल्हाड़ी दोनों बरामद कर ली गई है। बताया कि एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने पुलिस को 2500 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है। इस दौरान सीओ जगदीश चंद्र आर्य, कोतवाल जयदेव आर्य, एसएसआई प्रमोद उनियाल आदि उपस्थित रहे।