{"_id":"57c889584f1c1bc9592cb802","slug":"son-thrown-mother-from-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटा: शराब पीने से रोका तो मां को छत से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी बेटा: शराब पीने से रोका तो मां को छत से फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 02 Sep 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
alcohol
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से रोके जाने से गुस्साए एक बेटे ने अपनी मां को छत से नीचे धक्का दे दिया। मां को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टरों ने जौलीग्रांट रेफर कर दिया है। वृद्धा की हालत काफी गंभीर है। उधर पुलिस के मुताबिक अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली रुड़की अंतर्गत शिवाजी कालोनी निवासी एक युवक शराब पीने का आदी है। बुधवार रात को भी वह शराब पी रहा था। बेटे को शराब पीने से रोकने के लिए उसकी बूढ़ी मां छत पर गई।
विज्ञापन
मां ने शराब पीने से रोका तो तैश में आकर युवक ने अपनी बूढ़ी मां को छत से धक्का दे दिया। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने वृद्ध महिला को प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन वृद्धा महिला को जौलीग्रांट लेकर चले गए।
विज्ञापन