फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son in law arrested for killing his father in law

पुजारी ससुर की हत्या में दामाद गिरफ्तार, जानिए कैसे दामाद ने ससुर को दी दर्दनाक मौत

Tue, 04 Apr 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 04 Apr 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Son in law arrested for killing his father in law

गब्बर बस्ती में सोमवार रात हुई पुजारी रामकुमार की हत्या उसके दामाद अवधेश मिश्रा ने की थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


दामाद ने पहले अपने साले को आरोपित कर घटना को दूसरा रूप देने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़कर उसके झूठ की पोल खोल दी। 

पुलिस का दावा है कि रामकुमार का परिवार कर्जदारी का विरोध करने के साथ मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर हुई मारपीट के बीच आरोपी ने गोली चला दी, जो ससुर की जान ले गई। 
विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र की गब्बर बस्ती में सोमवार रात को केनाल रोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी रामकुमार (50) की सोमवार रात पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छीना झपटी में चली गोली

Son in law arrested for killing his father in law

रामकुमार की पत्नी का आरोप था कि हत्या दामाद अवधेश मिश्रा ने की है, जबकि दामाद और बेटी मृतक के बेटे को कत्ल के लिए आरोपित कर रही थी। कहानी इसलिए भी उलझ रही थी कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल अपर सचिव की कार से बरामद हुई थी। 

पुलिस ने दामाद और उसके बेटे को हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ की तो पूरी तस्वीर साफ हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल मंगलवार को बताया कि रामकुमार ने दामाद और बेटी को रहने के लिए कुछ हिस्सा उपलब्ध करा रखा था। अवधेश मिश्रा ने कई लोगों से नौकरी आदि के नाम पर रकम वसूल रखी थी। 

इस कारण कर्जदार अक्सर घर पर आकर बदतमीजी करते थे, जिसका रामकुमार और उसके बेटे विरोध कर रहे थे। सोमवार को भी कोई कर्जदार आया था। इसी बात को लेकर सोमवार रात रामकुमार अपने बेटों के साथ अवधेश मिश्रा पर मकान खाली कराने का दबाव बनाने आया था।

गरमागरमी की वजह से हाथापाई के साथ मारपीट हो गई। इसी बीच अवधेश मिश्रा ने घर में रखी हुई पिस्टल को उठाकर कमरे के अंदर से ही फायर झोंक दिया था। सीने में गोली लगने के कारण रामकुमार की मौत हो गई थी। 

आरोपी बोला, मारने की थी योजना

Son in law arrested for killing his father in law

एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पत्नी के साथ घटना को दूसरा रूप देने का भरसक प्रयास किया था, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। गोली चलने के बाद रामकुमार के बेटों ने आरोपी से पिस्टल छीन ली थी। घायल पिता को अस्पताल लाने के दौरान उन्हाेंने पिस्टल कार में रख दी थी। पूछताछ में आरोपी ने खुद के बचाव के लिए झूठी कहानी की बात भी स्वीकार कर ली।  इस दौरान सीओ मसूरी रामेश्वर डिमरी भी मौजूद थे। 

मुरैना भिंड से लाया था पिस्टल
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने दावा किया कि हत्या में प्रयुक्त पिस्टल अवधेश मिश्रा कई साल पहले मध्य प्रदेश के मुरैना भिंड स्थित अपने पैतृक गांव से खरीद कर लाया था। हत्या सुनियोजित नहीं है, बल्कि तात्कालिक गुस्से का नतीजा है। 

आरोपी बोला, मारने की थी योजना
पुलिस हिरासत में भी आरोपी अवधेश मिश्रा ससुराल पक्ष को आरोपित करने में पीछे नहीं रहा है। आरोप लगाया कि यह पिस्टल ससुराल पक्ष के लोगों ने ही मंगाई थी। हाथापाई के दौरान छीनी गई पिस्टल चलने से यह घटना हुई है। मिश्रा ने पिस्टल अपनी होने से साफ इंकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed