फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smuggling of cattle in luxury car

पढ़िए, लग्जरी गाड़ियों से कैसे होती थी पशुओं की तस्करी?

Sat, 21 Feb 2015 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई Updated Sat, 21 Feb 2015 02:29 PM IST
विज्ञापन
smuggling of cattle in luxury car

लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर पशु चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगों को राजधानी देहरादून की सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से स्कार्पियो कार मिली है। गिरोह में शामिल अन्य आठ लोगों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। सभी आरोपी सहारनपुर यूपी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


आरोपी पूर्व में सहसपुर के साथ विकासनगर, प्रेमनगर, रायपुर थाना क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी राज्य यूपी, हिमाचल, हरियाणा में भी पशु चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बृहस्पतिवार शाम को सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि पशु चोर गिरोह के दो लोग सहसपुर के दर्रारेट के पास दिखे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट की अगुवाई में टीम ने वहां काले रंग की स्कार्पियो कार के साथ गिरोह में शामिल नदीम पुत्र सलीम और अबरार पुत्र अखलाख दोनों निवासी संसारपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पशु चोरी के लिए आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब घिरने पर भाग खडे़ हुए थे

smuggling of cattle in luxury car

13 फरवरी को इसी गिरोह ने कैंचीवाला से बैलों की जोड़ी चुराई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए गिरोह के 10 सदस्य स्कार्पियो और सफारी के साथ कैचीवाला पहुंचे थे। घेराबंदी पर गिरोह के सदस्य बैलों की जोड़ी को सफारी गाड़ी में छोड़कर साथ चल रही स्कार्पियों में सवार होकर फरार हो गए थे। इसी स्कार्पियो के साथ पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार शाम को दर्रारेट से दबोचा। पशु चोरी के आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

पशुओं को इंजेक्शन से करते हैं बेहोश
शक न हो इसके लिए गिरोह लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करता है। पशुओं को गाड़ी के पिछले हिस्से में ठूंसने के बाद उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन दिया जाता है, जिस कारण वह हरकत न करें। उसके पैर भी बांध दिए जाते हैं। चोरी किए पशुओं को मांस की बिक्री या अन्य परियोजन के लिए बेच दिया जाता है।

इनकी तलाश
शाकिर, दानिस, अबरार, जिशान, मुल्ला रईस, आलिम, बाशा, फरमान सभी निवासी संसासपुर बेहट अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष यशपाल बिष्ट ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्यों पर गैंगेस्टर लगाया जाएगा। सभी पर प्रेमनगर, सहसपुर और रायपुर थाने में पशु चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed