फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   shameful activity with dalit woman

पुलिस के सामने दंबगों ने दलित महिला संग की शर्मनाक हरकत, तनाव

Tue, 18 Oct 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 18 Oct 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
shameful activity with dalit woman
Woman

रुड़की में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को दबंगों एक दलित महिला को बेहरमी से पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। उसक बचाने आई महिला को भी जमकर पीटा।

विज्ञापन


बड़ी बात यह रही कि यह मारपीट पुलिस के सामने हुई। बाद में पुलिस ने दबंगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना को लेकर गांव में संप्रदायिक तनाव बना हुआ है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन ने घटना के विरोध में कोतवाली का घेराव किया। साथ ही पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की अंतर्गत टोडा एतमाद गांव में एक छोटा मंदिर है। उसी मंदिर के बराबर से एक रास्ता जलालपुर जा रहा है। टोडा एतमाद गांव के दलित समाज के लोग इस रास्ते का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह रास्ता मंदिर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को रास्ते के विवाद को देखते हुए तहसील और चकबंदी विभाग के लेखपाल पैमाइश आदि के वहां पहुंचे थे। विवाद को देखते हुए कोतवाली रुड़की से पुलिस टीम मौके पर थी। दोपहर के समय रास्ते की पैमाइश शुरू हुई तो टोडा एतमाद गांव की दलित समाज की महिलाएं वहां पर स्थित एक छोटे से मंदिर का जीर्णोद्धार करा रही थी।

उनका कहना था कि यह भूमि मंदिर है। इस पर जलालपुर के लिए रास्ता नहीं बनेगा। इस बात को लेकर जलालपुर गांव के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। दलित समाज की एक महिला रास्ते का जमकर विरोध करने लगी। इस पर जलालपुर गांव के वाजिद ने अपने दो साथियों के साथ महिला को पीटना शुरू कर दिया।

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

shameful activity with dalit woman
police

पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने उसके बाल पकड़कर नीचे गिरा दिया। मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके बचाने आई एक वृद्ध महिला को भी घायल कर दिया। यह देखकर पुलिस ने आरोपियों पर लाठिडयां भाजनी शुरू कर दी।

इस आरोपी पक्ष के लोग वहां भाग गए। पुलिस ने आरोपी वाजिद को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की ओर से वाजिद, शहजाद एवं वकील के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। 

प्रणव सिंह चैपिंयन ने घेरी कोतवाली, हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग
टोडा एतमाद गांव में दलित महिला से मारपीट और उसके कपड़े फाड़े जाने की जानकारी जैसे ही पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन को लगी तो वह अपने समर्थकों के साथ कोतवाली रुड़की पहुंचे। उन्होंने पीड़ित महिला से बातचीत की और उसे भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ है।

चैपिंयन प्रणव सिंह ने सीओ रुड़की स्वप्र किशोर सिंह से वार्ता की। साथ ही कहा कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। सीओ ने चैङ्क्षपयन को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उनकी तलाश को दबिश दी जा रही है। सीओ के आश्वासन पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपिंयन वहां से चले गए। 

दलित महिला से मारपीट की घटना के बाद से टोडा एतमाद गांव में तनाव है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed