फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket in haridwar

धर्मनगरी में दिल्ली का सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तार

Sat, 02 Aug 2014 01:16 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 02 Aug 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
sex racket in haridwar

दिल्ली से आकर हरिद्वार के एक होटल में रहकर जिस्मफरोशी का धंधा जमाने आए एक गैंग की चार महिलाओं समेत पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गैंग का सरगना एक युवती को अपनी प्रेमिका व साझीदार बताता है जबकि अन्य तीन युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली सगी बहनें हैं।

पुलिस ने प्रेमी जोड़े के खिलाफ तो जिस्मफरोशी का मुकदमा दर्ज किया पर तीनों बहनों पर मेहरबानी दिखाते हुए पीड़िता बताया है। शनिवार को सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

होटल के कमरे से पांचों को पकड़ा

sex racket in haridwar

शुक्रवार दोपहर नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि श्रवणनाथ नगर स्थित होटल सुविधा के 307 नंबर कमरे में चार युवतियां एवं एक युवक सुबह चार बजे आकर ठहरे हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।

इस पर नगर कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल और एसआई संदीप देवरानी ने होटल पहुंचकर इनसे पूछताछ की तो सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली के न्यू रामदासनगर (लक्ष्मीनगर) के सुरेंद्र पाल पुत्र चित्रपाल तथा दिल्ली के ही चंदन विहार की सिमरन कौर लिव-इन रिलेशन में हैं। ये लोग लंबे समय से सेक्स रैकेट चला रहे हैं।

पहले बड़ी बहन को फंसाया फिर छोटी को

sex racket in haridwar

इनके साथ पकड़ी गई तीन बहनों के बारे में जानकारी मिली कि करीब साल भर पहले एक बहन (20) पश्चिम बंगाल से रोजगार की तलाश में दिल्ली आई थी।

यहां वह सुरेंद्र व सिमरन के संपर्क में आई तो इन लोगों ने ऐशो-आराम की जिंदगी का लालच दे इस धंधे में उतार दिया। इसके बाद इन लोगों ने करीब ढाई महीने पहले उसकी दो और बहनों को भी दिल्ली बुला इस धंधे में शामिल कर लिया।

सुरेंद्र की माने तो अब वह दिल्ली से हरिद्वार अपने धंधे को जमाने को आया था लेकिन पुलिस ने धर दबोचा। इस मामले में नगर कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

कम उम्र से ही धंधे में है सिमरन

sex racket in haridwar

सिमरन कौर उर्फ शिल्पी अपने पति अमजद खान को कई साल पहले ही छोड़ चुकी है। उसका कहना है कि बहुत कम उम्र से इस पेशे में है और वह सुरेंद्र को अपना पार्टनर मानती है लेकिन सुरेंद्र उसे पत्नी मानता है।

कार पर प्रेस का स्टीकर
आरोपियों की वैगनआर कार पर एक  न्यूजचैनल का स्टीकर लगा है। पूछताछ में सुरेंद्र ने बताया कि वे लोग कभी किसी मीडिया हाउस में नहीं रहे। उसने पुलिस पर रौब झाड़ने को स्टीकर लगा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed