फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket exposed rudrapur.

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच महिलाएं और दो दलाल धरे

Fri, 01 Jan 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 01 Jan 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
sex racket exposed rudrapur.

उत्तराखंड पुलिस ने रुद्रपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं और दो दलालों को धर दबोचा। एक आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर सीओ बीएस चौहान की अगुवाई में टीम ने सिडकुल रोड स्थित ऑल ग्रीस अपार्टमेंट में छापा मारा।

टीम ने शाकुल नवी निवासी वार्ड नंबर 4 केलाखेड़ा, राजेश निवासी ग्राम केमुआ थाना भमौरा (बरेली) के साथ ही पश्चिम बंगाल की चार महिलाएं और भजनपुरा (दिल्ली) की एक युवती को धर दबोचा। एएसपी पंकज भट्ट ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ भूरा निवासी शक्तिफार्म भाग निकलने में कामयाब रहा।

विज्ञापन

अपार्टमेंट मालिक का होगा चालान

sex racket exposed rudrapur.

मुकेश उर्फ भूरा और शाकुल नवी पश्चिम बंगाल और दिल्ली से लड़कियों को लाता है और पैसों का लालच देकर उनसे देह व्यापार कराता है। यह अपार्टमेंट शाकुल नवी ने किराए पर किराए पर ले रखा है।

मामले में ट्रांजिट कैंप थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़ी गई महिलाओं की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके अलावा फरार आरोपी भूरा को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

ऑल ग्रीस अपार्टमेंट के मालिक पर भी पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मालिक का पुलिस एक्ट में चालान कर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

मजबूरी में कर रहे हैं धंधा
देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह बहुत ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं। अपने और परिवार का पेट पालने के लिए गलत धंधा कर रही थी। वे एक ही कमरे में रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed