फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   SDM purola arrested in taking bribe

उत्तराखंडः विजिलेंस ने SDM पुरोला को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 29 Jun 2016 02:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Jun 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
SDM purola arrested in taking bribe
sdm purola kk singh - फोटो : amar ujala

पुरोला तहसील के एसडीएम केके सिंह को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। ‌बुधवार की सुबह विजिलेंस ने एसडीएम पुरोला को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी एसडीएम अपने की नायब तहसीलदार से कर्मचारियों की चरित्र पंजिका बनाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। नायब तहसीलदार की शिकायत के बाद विजिलेंस ने यह कार्रवाई की। इससे पहले शनिवार को विजिलेंस की टीम ने राजस्व ‌निरीक्षक को 25 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को चकबंदी कार्यालय में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। टीम ने उसके बाबूगढ़ स्थित आवास की भी तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ खास नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनगो ने एक किसान से जमीन पैमाइश के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा था।

एक साल में 36 गिरफ्तारी

SDM purola arrested in taking bribe

विजिलेंस के डायरेक्टर अशोक कुमार ने मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि परगना पछवादून के एक किसान ने अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता प्रमोद कुमार को 24 जून को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसकी भूमि की मेढ़ खुर्द-बुर्द होने के कारण भूमि की हद का पता नहीं लग पा रहा है।

भूमि की पैमाइश कराने के लिए पत्नी की तरफ से पांच मई को विकासनगर के एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम के निर्देश के बाद प्रार्थना पत्र राजस्व निरीक्षक गिरधारी लाल के पास पहुंच गया था। किसान का आरोप था कि पहले तो राजस्व निरीक्षक उन्हें टकराता रहा। 23 जून को मिलने गया तो गिरधारी लाल ने कहा कि जमीन की पैमाइश इस तरह नहीं होती है। तुम चार साल से तहसील के चक्कर लगा रहे हो।

50-60 हजार रुपये खर्च आएगा, वह हदबंदी करा देंगे। मिन्नत करने पर निरीक्षक 25 हजार रुपये पहले और 25 हजार रुपये काम होने के बाद लेने के लिए राजी हो गया। पेशगी के 25 रुपये लेने के लिए शनिवार को किसान को चकबंदी कार्यालय सेलाकुई बुला लिया। एएसपी द्वारा कराई गई गोपनीय जांच में आरोप की पुष्टि हुई तो ट्रैप टीम गठित कर दी गई थी।

टीम ने विगत शनिवार दोपहर एक बजे के करीब राजस्व निरीक्षक गिरधारी लाल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। डायरेक्टर ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार इस दौरान मौजूद थे।

विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि एक साल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम रंग लाई है। एक साल की अवधि में 36 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें 26 सरकारी कर्मी रिश्वत लेते हुए दबोच गए है, इनमें नौ राजपत्रित अधिकारी शामिल रहे है। हालांकि पहले औसतन छह से सात लोगों की गिरफ्तारी होती रही है। 

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed