फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School peon abscond after tempering girl student with his friends 

स्कूल के चपरासी ने दोस्तों संग छात्रा से कर डाली ऐसी शर्मनाक हरकत, मच गया हड़कंप

Sun, 27 Aug 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 27 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
School peon abscond after tempering girl student with his friends 

स्‍कूल के चपरासी ने अपने दोस्तों के साथ म‌िलकर छात्रा के साथ ऐसी हरकत कर डाली क‌ि स्कूल प्रशासन भी शर्म‌िंदा हो गया। वहीं जब इस बात का छात्रा की मां को पता लगा तो उन्होंने जो कदम उठाया उससे हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर स्कूल के चपरासी सहित चार लोगों पर बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी लक्सर के एक स्कूल में पढ़ती है। कुछ दिनों से उसकी बेटी परेशान थी, जब उसने बेटी से परेशानी की वजह पूछी तो उसने बताया कि स्कूल का चपरासी समुंद्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके और उसकी सहेली के साथ रोज स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को महिला की बेटी स्कूल से रोते हुए घर पहुंची। उसने बताया कि कस्बा निवासी चपरासी समुंद्र और सीमली निवासी आकाश और उनके दो अन्य साथियों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट भी की। छात्राओं के साथ मारपीट होते देख राहगीर मौके पर आ गए। 


लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर संमुद्र निवासी लक्सर और आकाश निवासी सीमली और अन्य दो के खिलाफ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर मारपीट करने की धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed