{"_id":"1570134ee824f1eba26dfef1045a64e6","slug":"robbery-in-roorkee-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के लगाया तमंचा और करता रहा.......","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के लगाया तमंचा और करता रहा.......
अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 05 Nov 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतलबपुर में सोमवार रात डकैत गिरोह का कहर बुजुर्गों पर टूट पड़ा। सरियों और डंडों से पीट-पीट कर बेकसूरों को लहूलुहान कर दिया गया। हमले में चार बुजुर्गों को चोटें आई हैं, इनमें एक दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है। आतंक बरपाने के बाद बदमाश मकान से जेवर आदि लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
महिला के कुंडल खींच लिए
महिला के कानों से कुंडल भी खींच लिए गए। इसी दौरान एक ग्रामीण को दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। डकैती की वारदात से क्षेत्र में सनसनी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर गांव में आबादी के बाहर महाड़ी के बराबर में बने मकान में 97 साल का बुजुर्ग जय सिंह अपने 72 साल के बेटे इसम सिंह और बहु बाला देवी के साथ रहता है जबकि ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले जय सिंह के पोते आबादी में परिवार के साथ रहते हैं। बुजुर्गों के साथ ही डीसीएम चालक मदन सिंह की पत्नी मोनी अपने बच्चे के साथ रहती है।
विज्ञापन
दो बदमाश करते रहे पहरेदारी
रात में सवा बारह बजे के करीब आठ बदमाशों ने सबसे पहले महाड़ी की बिल्डिंग में रहने वाले अमर सिंह को शिकार बनाया। आंख पर सरिया मारकर जख्मी करने के बाद बदमाश हाथ बांधकर उसे जंगल में ले गए। दो बदमाश उसकी पहरेदारी करते रहे, जबकि छह बदमाश वापस जय सिंह के मकान पर पहुंच गए। तीन दीवार फांदकर दाखिल हुए तो तीन बाहर मोर्चा लिए रहे।
विज्ञापन
तमंचों, सरियों से लैंस थे बदमाश
अंदर गए बदमाशों ने बिना कुछ कहे खुले आंगन में सो रहे इसम सिंह और उसकी पत्नी बाला देवी की सिर में तमंचा सटा दिया। इसके बाद उन पर सरियों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिसमें उनके सिर फटने के साथ हाथों की हड्डियां भी टूट गईं। जय सिंह की भी पिटाई की गई। मदन सिंह की पत्नी के कानों से कुंडल, पाजेब, चांदी का हार, बच्ची के हाथों से कड़े छीन लिए गए। लूटपाट के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। घायल इसम सिंह और पत्नी बाला देवी को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
मकान में घुसने से पहले काटी बिजली
रुड़की। बदमाशों ने जय सिंह के मकान में घुसने से पहले बाहर लगे बल्ब को फोड़ दिया था। फिर अंदर जाने वाली बिजली लाइन का तार काट कर सप्लाई बंद कर दी। अंधेरे में ही लुटेरों ने बुजुर्गों पर कहर बरपाया।
नई उम्र के थे छह लुटेरे
डकैती में शामिल आठ बदमाशों में छह नई उम्र के थे, जबकि दो अधेड़ थे। बंधक रहे अमर सिंह ने बताया कि बदमाश लोकल भाषा बोल रहे थे। महाड़ी से बदमाशों ने किसी तरह की लूटपाट नहीं की है।
जय सिंह को भी नहीं बख्शा
परिवार के मुखिया जय सिंह अपनी जिदंगी के अंतिम पड़ाव पर हैं। पोते विनय का कहना है कि बीमारी के चलते 97 साल के बाबा अपनी जिदंगी के दिन गिन रहे हैं। बदमाशों ने बिस्तर पर लेटे हुए उनके बाबा की बेरहमी से पिटाई की।
ग्रामीणों के सामने फरार हुए बदमाश
करीब डेढ़ घंटे तक आतंक बरपाने के बाद बदमाश ग्रामीणों की आंखों के सामने ही फरार हो गए। दरअसल अमर सिंह बदमाशों को चकमा देकर जंगल से भागकर गांव में पहुंच गया था। लूटपाट की खबर पर ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ दूर ग्रामीण बदमाशों के पीछे भागे भी, लेकिन अंधेरे में ईख के खेत में घुसने की कोई हिमाकत नहीं कर सका।