फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   retired army personnel killed his wife

सेवानिवृत फौजी ने पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

Thu, 18 May 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा Updated Thu, 18 May 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
retired army personnel killed his wife
- फोटो : demo pic

सेवानिवृत फौजी ने घर में हुई कहासुनी के बाद लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। गंभीरावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। सीओ हरीश मेहरा भी मौके पर पहुंचे और महिला का बयान दर्ज किया। बेटी की तहरीर पर पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


देवभूमि धर्मशाला कालोनी में पूर्व फौजी जगदीश सिंह खड़ायत के घर में एक साथ दो गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप सा मच गया। घर में चीख-पुकार मची तो पड़ोसी दौड़े हुए आए। देखा तो जगदीश सिंह की पत्नी ऊषा लहूलुहान पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में दंपति और उनका पुत्र व पुत्री मौजूद थी। पता चला कि फौजी ने ही किसी बात को लेकर अपनी पत्नी को गोली मारी है। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऊषा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जिसे बाद में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। कोतवाल चंचल शर्मा, सीओ मेहरा ने पूछताछ की और जगदीश सिंह को हिरासत में ले लिया।


पुलिस ने उनकी पुत्री सोनम की तहरीर पर जगदीश सिंह के खिलाफ जान से मारने के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बंदूक भी जब्त कर ली है। सीओ मेहरा ने बताया कि दोनों गोली पैर में लगी हैं। आरोपी हमेशा पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता है। फौजी के रवैये से आसपास के लोग भी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed